: अविवाहित मेट द्वारा पत्नि के नाम फर्जी मनरेगा कार्ड बनवा निकाले हजारों रुपये, जांच शुरु...
Admin
Sun, Mar 8, 2020शैलेन्द्र पटेल प्रतापपुर/गोविंदपुर - प्रतापपुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में मेट शिवप्रसाद पिता रामधनी जिसके द्वारा अविवाहित होते हुए भी सरपंच सचिव के मिलीभगत से समल कुमारी को पत्नि बता उसके नाम फर्जी मनरेगा जॉब कार्ड तैयार कर मास्टर रोल भर कर हजारों रुपए निकालने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से किया था । जिसके सम्बंध में मामले की जांच करने प्रतापपुर नायाब तहसीलदार पूनम तिग्गा ने आज ग्राम गोविंदपुर के पंचायत भवन में ग्रामीणों और नव निर्वाचित सरपंच और पंचो की उपस्थिति में किया । मामले के सम्बंध में ग्रामीणो और पंचो से पूछा कि समल कुमारी कौन है और उसने कभी मनरेगा में काम किया है कि नहीं तो ग्रमीणो ने कहा कि समल कुमारी नाम से कोई भी महिला यहाँ निवासरत नहीं है और न ही इसने कभी मनरेगा में काम किया है । वही इस संबंध में अपने बचाव में शिवप्रसाद का कहना है कि मैं मन्दिर में शादी कर लिया हूँ । नायब तहसीलदार पूनम तिग्गा ने भूत पूर्व सरपंच सचिव व रोजगार सहायक का बयान लिया और शिवप्रसाद को दो दिनों का समय दिया है कि समल कुमारी के पत्नी होने का प्रमाण प्रस्तुत करें । इसी बीच मनरेगा में वर्ष 2019 में काम किये दो दर्जन मजदूरों ने अपने लंबित राशि की भुगतान कराने हेतु अपनी समस्या से नायाब तहसीलदार मैड़म को अवगत कराया और कहा कि हमारे द्वारा मजदूरी किये गये राशि का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है इसी वजह से हम मनरेगा में काम करने नहीं जाते हैं नायाब तहसीलदार ने मजदूरों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बंध में अवगत कराते हुए जांच करा जल्द भुगतान कराने की बात कही। इस बीच सरपंच सकुन्ती नेताम,सचिव अनिल गुप्ता, उपसरपंच रमेश आयम, पंच लक्ष्मीनारायण पटेल,भूत पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, भीमसेन पटेल , अभय गुप्ता, मुकेश जायसवाल, सतीश कुमार, नागेश्वर पटेल, अनिल ,आदेश, सन्तोष धुर्वे, मगनलाल, रामचन्द्र,उमलो, फूलमती अन्य भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
