ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: अवैध ईंट भट्ठों पर तहसीलदार की दबिश क्षेत्र में मचा हडकंप...

Admin

Mon, Mar 30, 2020

संदीप पाल

भैयाथान ।क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध ईट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, जिनमें आसपास के खदानों से कोयले की चोरी कर इन ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है, इन ईंट भट्ठो के संचालकों द्वारा संचालन के लिए न तो प्रशासन से कोई मंजूरी ली गई है और नही संचालन में शासकीय मानकों का ध्यान रखा गया है. जिससे रायल्टी की चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं इन ईट भट्ठों से निकलने वाले धुंए से रिहायशी इलाकों मे प्रदूषण का खतरा बना रहता है जिससे लोगों मे कई तरह की बिमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. आज जब तहसीलदार प्रतीक जायसवाल ने भैयाथान क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगा गए देश व्यापी लाक डाउन का जायजा लेने के लिए कई गाँव के दौरे पर थे तब ग्रामीणों की शिकायत पर लखनपुर मे संचालित अवैध ईट भट्ठे पर छापा मारा तो अवैध ईट भट्ठे मे बडे पैमाने पर कोयला का भण्डारण होना पाया गया.तहसीलदार ने सरपंच व ग्रामीणों को बुलाकर ईंट भट्ठे के संचालक के बारे जब जानकारी ली तो ग्रामीणों द्वारा संचालक अन्यत्र गाँव का होना बताया गया, इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर ईटों व अवैध रूप से भण्डारित कोयले की जब्ती की कार्रवाई कर सरपंच को सुपुर्द कर माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें