ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: आए दिन हो रही इंसान व हाथियों में जंग कभी इंसान के हाथों हाथी की मौत तो कभी हाथियों ने इंसान को इसी जंग में आज फिर एक ग्रामीण को हाथियों ने कुचला, मौत….

Admin

Wed, Jan 22, 2020

संदीप पाल

सूरजपुर।बीती रात सूरजपुर विकासखंड के गांव में शौच के लिए गए ग्रामीण को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। वहीं मंगलवार को ओडग़ी विकासखंड के कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम खड़ौली में एक हाथी ने फसल व मकान को नुकसान पहुंचाया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी पारा में प्यारे हाथी के दल ने शौच के लिए गए मंगल साय को कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपए दी गई है।
वन विभाग ने बताया कि दल के मोहनपुर, हरीपुर, सुन्दरगंज, चंदरपुर, सुखदेवपुर, बोझा,सोनगरा या आस पास के नजदीकी ग्रामों या जंगलों के क्षेत्रों में होने की आशंका हो सकती है। वन विभाग अलर्ट जारी करते हुए हाथी प्रभावित जंगलों में किसी भी कार्य से ना जाने और जंगल में बने पगडंडी मार्ग,रास्तों का उपयोग ना करने की ग्रामीणों से अपील की है...
वहीं दूसरी ओर ओडग़ी विकासखंड के कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम खड़ौली में मंगलवार को एक हाथी ने फसल व मकान को नुकसान पहुंचाते हुए महानदी पार कर वन परिक्षेत्र प्रतापपुर की ओर चला गया। तमोर पिंगला अभ्यारण्य के तमोर एवं भेलकच्छ बीट के जंगलों में 35 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसके भेलकच्छ, दुर्गाई,  अरचोका या आस पास के नज़दीकी क्षेत्रों पर होने की संभावना हो सकती है। यहां भी ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें