ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: आयुष विभाग द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मनुष्य में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु आयुर्वेदिक औषधि का वितरण रामानुजनगर में किया जा रहा है..

Admin

Sun, May 17, 2020

शशि तिवारी

रामानुजनगर। ब्लॉक मुख्यालय में आयुष विभाग द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मनुष्य मे प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु आयुर्वेदिक औषधि का वितरण किया जा रहा है| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश का पूरा स्वास्थ्य अमला लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए सक्रिय है तो वहीं सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी के विशेष पहल से वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष के माध्यम से पूरे जिले में अभियान चलाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक त्रिकटु पाउडर व ईम्युनिटी बुस्टर सीरप बांटा जा रहा है| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेशपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव इस्माईल खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग महेंद्र साहू ,राम लखन सिंह ,दिनेश पटेल, सरपंच ,उपसरपंच व सीईओ भानु प्रताप चुरेन्द्र ,तहसीलदार केसी जाटवर के उपस्थिति में आम जनों को आयुष टीम के डॉक्टर आरके शुक्ला, डॉक्टर एस के त्रिपाठी, डॉ एमके विश्वकर्मा ,डॉ दिलीप प्रधान गौरीशंकर नेताम, रोहित राजवाड़े, राजेश पटेल रोशन खान सत्येंद्र ठाकुर तुलेश सिंह के द्वारा साथ ही अतिथियों के द्वारा मास्क वितरित किया गया| डॉक्टर एस के त्रिपाठी ने त्रिकटु को घर में बनाने की विधि एवं रोग प्रतिरोधक उपायों को बताया प्रदेश कांग्रेस सचिव इस्माईल खान ने कोविड-19 से निपटने के लिए आयुष के गाइडलाइन में दिए उपायों को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आमजन से आह्वान किया| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल सूरजपुर वासियों के लिए ना केवल कोरोना वायरस से भी निजात दिलाने में सफल साबित होगी अपितु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कोई भी बीमारी जल्दी नहीं होगी, उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी एवं उनके निर्देशन में काम कर रही आयुष टीम को बधाई दी|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें