ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: इज्जत प्रोजेक्ट के तहत यहां के छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन निःशुल्क वितरण किया गया…

Admin

Fri, Dec 7, 2018

जल्द ही फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श सेवा उपलब्ध कराने होगी पहल…प्रतापपुर, चन्द्रिका कुशवाहा – विगत दिनों आजाक शा. कन्या उ.मा.वि. प्रतापपुर में सरगुजा साइंस ग्रुप के द्वारा इज्जत प्रोजेक्ट के तहत विद्यालय की 460 छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष अंचल ओझा ने छात्राओं को मासिक के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने इस टॉपिक पर खुलकर बात करने का आह्वान करते हुए बताया कि स्वच्छता के अभाव में राज्य स्तर पर 60 प्रतिशत महिलाएँ विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं। अपने इज्जत प्रोजेक्ट की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इसके तहत विभिन्न जिलों के स्कूली छात्राओं को प्रति माह पैड उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बहुत जल्द फोन के माध्यम से भी चिकित्सकीय परामर्श सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने ‘चेंज मेकर’ की भूमिका के लिए व्याख्याता सुजीत कुमार मौर्य को ग्रुप द्वारा टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को ग्रुप के संरक्षक इंद्रजीत सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर अमित दुबे ने भी संबोधित किया।संस्था के प्राचार्य भरत नाग ने ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शशी पाठक ने किया। इस अवसर पर संस्था के रामानंद ओझा, ब्रजनारायन यादव, राजेश कुमार साहू, देव प्रसाद पटेल, मनीराम पटेल, प्रेम प्रकाश साहू, रमेश मौर्य, अनिल साहू, ब्रिजिट एक्का, सरिता त्रिपाठी, अंजना कुजूर, स्मिता पणिकर, माधुरी मिंज, निहारिका शर्मा, ज्योति सिंह, यमुना हालदार, ज्योति कुजूर, राजराखन पटेल, मटुकधारी सिंह सहित संस्था के समस्त स्टाप सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें