ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगो मे??

Admin

Sat, Aug 15, 2020

प्रतापपुर में शनिवार की दोपहर बिरयानी का व्यवसाय करने वाला व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो नगर में हडक़ंप मच गया। दरअसल रिपोर्ट आने से ठीक पहले तक वह लोगों को बिरयानी खिला रहा था। पिछले 3 दिन से उसकी तबियत खराब थी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच कराई। वहीं व्यवसायी के घर की 2 महिला सदस्य व पड़ोस की बालिका भी पॉजिटिव निकलीं। महिलाएं दोसा सेंटर चलाती थीं। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवसायी के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनका सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है
प्रतापपुर नगर पंचायत के तालाब के पास वॉर्ड नंबर 4 में 42 वर्षीय एक व्यक्ति बिरयानी का व्यवसाय करता है। बिरयानी खाने लोगो की भीड़ रहती है। दो-तीन दिन से उसकी तबियत खराब चल रही थी। इसका पता जब स्वास्थ्य विभाग को चला तो उन्होंने उसकी कोरोना जांच कराई शनिवार की दोपहर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब स्वास्थ्य अमला उसे लेने पहुंचा तो वह लोगों को बिरयानी खिला ही रहा था। जब लोगों को पता चला कि वह कोरोना संक्रमित पाया गया है तो उनके होश उड़ गए उसके घर की 2 महिलाओं एवम पड़ोस में रहने वाली एक बालिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली लेकिन एक ही दिन में 4 संक्रमित मिलने से वहां दहशत का माहौल है प्रतापपुर में एक दिन पूर्व भी एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी इसके बाद कोरोना संक्रमण की संख्या प्रतापपुर में अब 5 हो गयी है कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है साथ ही नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा ने नगर को सुरक्षा की दृष्टि से 7 दिन का लॉक डाउन करने की माँग प्रतापपुर एस डीएम को क्लेक्टर के नाम ज्ञापन देकर
माँग की है उसके घर की 2 महिलाओं व बालिका को कोविड अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग के सामने अब बड़ी चुनौती यह है कि वह बिरयानी खाने वाले लोगों की पहचान कैसे करेगी जिन लोगों ने पिछले कुछ दिन से बिरयानी व महिलाओं के हाथों से दोसा खाया है उनकी पहचान कर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ राजेश श्रेष्ठ ने लोगो से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क मेंं आये है वो अपनी जांच कर लेवे इसमे कििसी प्रकार प्रकार का संकोच न करे
टोटल लॉक डाउन का हो रहा उल्लंघन
प्रतापपुर कोरोना महामारी के चलते सूरजपुर क्लेक्टर रणबीर शर्मा ने शानिवार को टोटल लॉक डाउन के निर्देश दिए है जिसके बाद भी अक्सर कई दुकानें खुली रहती है आज शनिवार होने के बाद भी बिरयानी संचालक द्वारा एवम कई दुकानदारो द्वारा खुले आम दुकान का संचालन किया जा रहा है

नगर वासियों में है ख़ौप का माहौल
प्रतापपुर एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर वासियों में दहसत का माहौल निर्मित हो गया है एक दिन पूर्व महिला के पॉजीटिव आने के बाद आज 4 लोगो के पॉजिटिव आने के बाद लोग अब घर से बाहर निकलने में डर रहे है और लॉक डाउन करने की माँग करने लगे है जिससे शांति से जीवन यापन कर सके

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें