: ओड़गी में स्वीकृत एकलव्य विद्यालय को अन्यत्र जगह बनवाने का विरोध....
Admin
Thu, Jan 9, 2020ओडगी- सूरजपुर जिले के ओडगी विकास खंड मुख्यालय मे शासन के द्वारा संचालित की जा रही एकलव्य आवासीय विद्यालय का भवन स्वीकृत होने पर प्रशासन एवं राजनीतिक नेताओं के द्वारा मुख्यालय मे पर्याप्त भूमि होने के बावजूद दूसरे ग्रामों मे जमीन दिखाया जा रहा है। जिसके विरोध मे अब चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है। जिससे ग्रामवासीयो के द्वारा ओडगी के जगह दूसरे गांवो मे एकलव्य विद्यालय खोलने पर नाराजगी जाहिर करतें हुए विरोध करने की बात कह रहे है।
पूर्व की दिनो को याद दिलाते हुए समाज सेवक एवं युवा नेता शशांक प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह आईटीआई कालेज का नक्शा बदल कर राजनितिक दबाव में प्रशासन के द्वारा मुख्यालय के जगह दूसरे जगह आईटीआई कालेज का निर्माण का विरोध प्रदर्शन किया गया था पुनः उस आंदोलन की पुनरावृत्ति करने को प्रशासन मजबूर ना करे अन्यथा मजबूरन पुनः मुख्यालय के युवाओं एवं ग्रामवासीयो को सडक पर उतरना पडेगा प्रशासन को समय रहते ओडगी के नाम से स्वीकृत एकलव्य विद्यालय को ओडगी मे ही बनवाने की मांग की है।
मुख्यालय के जगह पालदनौली मे दिखा रहे भूमि-
एकलव्य आवासीय विद्यालय का भवन स्वीकृत होने पर उक्त भवन का निर्माण ओडगी मे कराने के जगह प्रशासन अमला के द्वारा ग्राम पंचायत पालदनौली मे उक्त भवन का निर्माण कराने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। जिसका विरोध का बिगुल भी इधर बजने लगा है । कही आगे चलकर आंदोलन का रूप ना ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन