ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: कमल शुक्ला पर जानलेवा हमला करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही..... प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर गांधी चौक पर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन.......

Admin

Thu, Oct 8, 2020

सूरजपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश में जनता की आवाज को अपने कलम से उजागर करने वाले पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलो तथा प्रदेश के कांकेर जिले में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर जानलेवा वार एवं छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग को लेकर सरगुजा संभाग के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन स्थानीय गांधी चौक पर शुरू कर दिया है।उल्लेखनीय है कि कांकेर थाने में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार भूमकाल के संपादक वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला जब एक पत्रकार पर हुए मारपीट की घटना को सुनकर पहुंचे तो वहां मौजूद माफिया कमल शुक्ला पर जानलेवा हमला कर दिये| सड़क पर खुलेआम हुए मारपीट की घटना से पत्रकार जगत में भरी नाराजगी है| सरगुजा के पत्रकारों ने अंबिकापुर के गांधी चौक में संभाग स्तर का आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। इस आंदोलन में सरगुजा संभाग के जिला सूरजपुर जिला कोरिया जिला बलरामपुर जिला सरगुजा तथा जिला जशपुर के पत्रकार साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा भूपेश सरकार को कोसते नजर आए। अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन को किस तरीके से लेती है या ऐसे पत्रकार यूं ही अपने हक की लड़ाई को जारी रखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें