ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: कमीसन देने से मना करने पर ट्रक को कर दिया ब्लैक लिस्ट

Admin

Mon, Aug 3, 2020

प्रतापपुर भटगांव /कथित रुप से 25 जुलाई को हुए भटगांव महान वन के सब एरिया मैनेजर पर एक ब्लैक लिस्ट वाहन से जानलेवा हमले की शिकायत के बाद अब वाहन मालिक ने अपना पक्ष रखकर चौंका दिया है, दरअसल महान वन खुली खदान के सब एरिया मैनेजर ने भटगांव थाने मे एक लिखित मे शिकायत देकर बताया था कि 25 जुलाई को एक ट्रक ने उनके टी यु व्ही गाङी को दुर्घटना करने कि कोशिश कि थी, जहां यह भी आशंका जाहिर किया था कि नारायण अग्रवाल जो कि महान वन मे पेटी कांट्रेक्टर के रुप मे दो वाहनो को लगया था, जिसे ब्लैक लिस्ट करने के कारण उस पर जानलेवा दुर्घटना कि कोशिश कि गई है, वही अब नारायण अग्रवाल ने अपना पक्ष रखते हुए मीडिया को बताया कि वह कोई पेटी कान्ट्रैक्टर नही है बल्की कोयला केश से लेकर सी एच पी तक पहुंचाने का काम लेने वाले ठेकेदार से उसकी बात हुई थी, जिसके काम के तहत अपनी गाङीयो को लगाया था, जहां सब एरिया मैनेजर कुमार नरेंद्र के द्वारा चार प्रतिशत कमीशन कि मांग कि गई थी, वही कमीशन नही देने के कारण कोयला लोड ट्रक लेकर पेट्रोल टंकी चले जाने के कारण का हवाला देकर जबरन दो ट्रको को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया, साथ ही नारायण अग्रवाल ने बताया कि कमीशन कि मांग करने के बाद से ही हर महिने ठेके के हिसाब से कम कोयले ट्रांसपोर्टींग का काम दिया जाने लगा, और दुसरे ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए नया टेंडर किया गया, वही सीर्फ कमीशन नही देने के एवज मे मेरे गाडीयो को ब्लैक लिस्ट कर मेरा कैरियर खत्म कर दिया, साथ ही मेरे गाङियो को जबरन कोयला नही देने के कारण मैने 14 जुलाई को सीएचपी बुम बैरियर के पास विरोध किया था, जिसके बाद मेने बकायदे क्षमा पत्र भी प्रस्तुत किया था, साथ ही मेरे गाङीयो के द्वारा कोई भी अवैधानिक कार्य नही करने के दस्तावेज प्रस्तुत कर ब्लैक लिस्ट नही करने कि याचना भी कि थी, दुसरी ओर 25 जुलाई को सबएरिया मैनेजर के साथ हुआ दुर्घटना एक हादसा मात्र था, जिसमे उनका वाहन कही क्षतिग्रस्त भी नही हुआ ,अगर कोई प्रायोजित घटना होती तो ट्रक कि दुर्घटना बङी होती, लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ, सब एरिया मैनेजर के द्वारा मुझे बर्बाद करने कि धमकी दी जा रही थी, उसी का नतीजा है कि मेरे गाङीयो को ब्लैक लिस्ट कर मुझसे बदला लिया और अब झुठे शिकायत के माध्यम से मेरे सम्मान को भी हानि पहुंचाने मे जुटे हुए है, बहरहाल सब एरिया मैनेजर और ट्रक मालिक के अपने पक्षो को रखने के बाद एस.ई.सी.एल क्षेत्र मे चर्चा का माहौल गर्म है,इससे पहले भी ट्रक मालिको से कमीशन की बात सामने आती रही है ट्रक मालिको ने कमीसन के खिलाफ खुलकर विरोध करने की बात कही है

सब एरिया मैनेजर बोले... आरोप बेबुनियाद

वहीं इस मामले में सब एरिया मैनेजर कुमार नरेंद्र कमीशन लेने की आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा उन्होंने किसी से कभी कमीशन की मांग नहीं की है ,मामले में नियमानुसार कार्यवाही हुई है , 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें