: कोरोना महामारी की लड़ाई में युवा कलेक्टर की दूरदर्शी सोच से उठाया गया कदम हो रहा है कारगर साबित,दूरस्थ अंचल में नही होगी खाद्यान्न की कमी..कलेक्टर
Admin
Wed, Mar 25, 2020
भैयाथान(प्रकाश दुबे)आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के दौर से गुजर रही है, तो भारत भी इससे अछूता नही है.|कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक दिन के जनता कर्फ्यू को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला, लेकिन कोरोना जैसे गंभीर महामारी से लड़ाई के लिए इतना ही पर्याप्त नही था, इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावी कदम उठाते हुए 31 मार्च तक पूरे प्रदेश मे लाक डाउन की घोषणा की थी| लेकिन अब जबकि पूरे देश में 21 दिनों का लाक डाउन है तो ऐसे में आम आदमी को दैनिक जरूरत की चीजों की उपलब्धता प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है| इसके लिए कई प्रांत की राज्य सरकारों ने लोगों की दैनिक जरूरत की चीजों को घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी महकमों से जुड़े लोगों को लगाया गया है|लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवा कलेक्टर दीपक सोनी की दूरदर्शी सोच व महिला सशक्तिकरण के दिशा में उठाया गया कदम ट्रायबल मार्ट आज लोगों तक घर पहुँच किराना व डेली नीड्स के सामान की आपूर्ति कर रहे हैं|जिले के छ: विकास खण्डों मे ट्रायबल मार्ट के आउटलेट से दैनिक जरूरत की चीजें बेची जा रही थी |लेकिन अब जबकि पूरा देश लाक डाउन है तो ट्रायबल मार्ट से राशन सहित डेली नीड्स की घर पहुँच सेवा प्रारंभ कर दी गई है जो लोगों के लिए काफी राहत पहुंचाने वाला कार्य साबित हो रहा है |इसके लिए बकायदा अलग अलग क्षेत्रो में मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है जिनसे संपर्क कर जरूरत की चीजें घर पर मंगाई जा सकती हैं।
जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर में नही है ट्राईबल मार्ट।
वही जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर में ट्राईबल मार्ट नही है और ना ही उनका जिक्र ट्राईबल मार्ट के लिए जारी की गई पम्पलेट में बिहारपुर का जिक्र ना होना समझ से परे है वही ओड़गी विकाशखण्ड से 60 किमी दूरी पर बिहारपुर स्थित है। जो घनघोर जंगलों से होकर गुजरता है।लेकिन ऐसे में यह सवाल उठता है।यहां के जनता के लिए राशन पहुँचाना किसी चुनौती से कम नही है।
वही इस संबंध में जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि बिहारपुर में स्थाई रूप से पाठक किराना स्टोर में खाद्यान्न की भंडारणन की मॉनेटरिंग ओड़गी नायब तहसीलदार के द्वारा किया जा रहा है आवश्यक सामग्री की कमी ना हो इसके लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली से खाद्यय सामग्री का भण्डार कराने कि बात कही ।वही ट्राईबल मार्ट के संचालक के द्वारा अगर तय कीमत से अधिक राशि ली जायेगी तो उक्त ट्राईबल मार्ट के संचालक के ऊपर कारवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन