ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: गड़तंत्र दिवस के मौके पर भैयाथान में सद्भावना रोमांचक क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने पुलिस इलेवन को हराया...

Admin

Tue, Jan 26, 2021

संदीप पाल

भैयाथान। गड़तंत्र दिवस के मौके पर भैयाथान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का क्रिकेट मैच काफी रोमांचकारी रहा। मैच भैयाथान पत्रकार इलेवन एवं पुलिस इलेवन के बीच सद्भावना मैच खेला गया। इसमें पत्रकार इलेवन की ओर से टीम की कप्तानी संभालते हुए प्रकाश दुबे ने अपनी टीम के खिलाड़ी शैलेन्द्र गुप्ता व पुलिस टीम के कप्तान अभिषेक पांडेय सहित उनके साथी खिलाड़ियों के साथ टीम का नेतृत्व किया। पत्रकार इलेवन की ओर से कप्तानी संभाला रहे पत्रकार प्रकाश दुबे और उनकी की टीम में शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील साहू, शांतनु गोयल,राकेश पाठक,संदीप पाल,सिद्धार्थ सिंह,अनूप जायसवाल,उदित,मिथलेश ठाकुर,रौनक ने मैच खेला ।

सद्भावना मैच में पत्रकार इलेवन टीम के प्रकाश दुबे, ने टास जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित10 ओवर की पहली पारी में 6 विकेट खोकर 107 रन बनाकर पुलिस इलेवन को जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने दूसरी पारी में पुलिस इलेवन ने 6 विकेट खोकर 107 रन बनाया और मैच ड्रा हो गया जिसमे सुपर ओभर खेलते हुए पत्रकार इलेवन के खिलाड़ी शैलेन्द्र गुप्ता ने 5 वे गेंद पर गिल्ली उखाड़कर मैच अपने नाम कर लिया।इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,जनपद सीईओ आर बी तिवारी सहित पुलिस इलेवन के कप्तान अभिषेक पांडेय सहित उनकी टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें