ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: चाकू घोंपकर दोस्त की कर दी हत्या, फिर दुर्घटना का रूप देने लाश को बैठाकर ??

Admin

Tue, Jul 21, 2020


प्रतापपुर खोरमा में 2 दिन पूर्व ग्राम सरहरी में शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी और वारदात को सडक़ दुर्घटना का रूप दे दिया। पुलिस को गुमराह करने व सजा से बचने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैसूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी बृज कुमार कोड़ाकू व अजीत टोप्पो मित्र थे। दोनों ने 2 दिन पूर्व रात में जमकर शराब का सेवन किया। घर जाने के दौरान बृज कुमार ने अजीत के घर में रखा बटन वाला चाकू उठा लिया और अपने साथ ले जाने लगाइस पर अजीत ने आपत्ति की और दोनो में झूमाझटकी शुरू हो गई। इस बीच अजीत ने बृज से चाकू छीनकर उसकी जांघ में घोंप दिया। इससे अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण बृज की मौत हो गई। इस हत्या से बचने के लिए अजीत ने अपनी सूमो वाहन क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 8252 से दुर्घटना होना बतायायह भी बताया कि चाचीडांड़ जाते समय खोरमा के पास सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने पहले दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया। इधर मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया था पर पीएम रिपोर्ट में भी जांध में चाकू से वार की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेह होने पर पुलिस द्वारा जांच शुरू की तो सच्चाई परत दर परत सामनेहत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर आरोपी अजीत से पूछताछ की तो उसने चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी,के साथ 48 घंटे में हत्या का पर्दा फास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इस पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विवेक पाण्डेय, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अभय तिवारी, मिथलेश गुप्ता, शेखर मानिकपुरी, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, निरंजन एक्का व परमेश्वर पैंकरा का सक्रिय योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें