: छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ की माँग को मिला AAP का पूरा समर्थन….. चुनाव के वक्त वचन दिया था सत्ता में आते ही 10 दिनों के अन्दर सभी को नियमित करेंगे…….
Admin
Mon, Jul 12, 2021रामानुजगंज--------- छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ ने कल प्रदेशव्यपी मशाल रैली निकालकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपनी 5 सूत्रीय माँग को रखे । इसी तारतम्य में शाम के वक्त बलरामपुर रामानुजगंज जिला के मुख्यालय में आप पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष राजू रमण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुग्रीव राम और राज अंसारी के नेतृत्व में बस स्टैंड से चांदो मोड़ तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि अनियमित कर्मचारियों द्वारा रायपुर, बस्तर, राजनांदगांव,महासमुंद, बिलासपुर और बलरामपुर रामानुजगंज आदि कई जिलों में मशाल रैली निकालकर भूपेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया और काँगेस द्वारा दिये गये उनके वचन को अनियमित कर्मचारियों द्वारा स्मरण कराया गया ।
अनियमित कर्मचरियों के इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने सहर्ष समर्थन दिया है। समर्थन में कर्मचारियों के आहूत मशाल रैली में आम आदमी पार्टी के सभी जिलों में AAP के जिलापदधिकारीयो और प्रदेश पदाधिकारियो ने रैली में उपस्थित होकर अपनी हिस्सेदारी निभाई है। पदाधिकारियों ने बताया कि रायपुर में आहूत मशाल रैली में प्रदेशअध्यक्ष कोमल हुपेंडी नें कर्मचारियों की माँग की संवेदनशीलता को देखते हुए भावविभळ होकर पुरजोर समर्थन करते हुए वादाखिलाफी करने वाली भूपेश सरकार की रवैया को लेकर अनियमित कर्मचारियों की माँग के समर्थन में अपनी सर मुड़वाकर विरोध प्रदर्शन किये ।
अनियमित कर्मचारियों का माँग है कि भूपेश सरकार के सत्ता में आने के पूर्व ही हम 1लाख 80 हजार संविदा कर्मचारियों से कॉंग्रेस वादा कर वचन दी थी कि हम जैसे ही सत्ता में आएंगे 10 दिनों में आप सभी को नियमित कर देंगे पर आज इस राज्य सरकार के आधा कार्यकाल (ढाई वर्ष ) हो चुके हैं फिर भी हमारी स्थिति यथावत है । सरकार इस विषय पर बात तक नहीं कर रही है इसलिए हमलोग अपनी पाँच सूत्रीय माँग के तहत भूपेश सरकार को उनके द्वारा दिये वचन को याद दिलाने के लिए मजबूरन सड़क पर उतरे है । अगर सरकार हमारे माँग पर निर्णायक विचार नही करेगी तो हम आंदोलन को और तेज करने मजबूर होंगे । ।

विज्ञापन
विज्ञापन