ब्रेकिंग

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सूचना

: जजावल तीन और कोरोना मरीज की हुई पुष्टि

Admin

Fri, May 1, 2020

सूरजपुर जजावल शिविर में कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए हैं,इस बात की पुष्टि सीएमएचओ आरएस सिंह ने की है।बताया जा रहा है इनमें एक पुलिसकर्मी सहित तीनों कर्मचारी हैं।तीन नए केस मिलने की खबर जजावल क्षेत्र में फैल गयी है जिससे वहां हड़कम्प मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार तीनों की पहले रेपिड किट में जांच हुई थी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन एम्स में आरपीपीसीआर जांच में पॉज़िटिव पाया गया है और अब इन्हें एम्बुलेन्स से एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि प्रतापपुर के जजावल में राहत शिविर में पूर्व में कोरोना का एक मरीज के साथ नौ संदिग्ध मिले थे और एम्स में जांच के बाद तीन पॉजिटिव और बाकी नेगेटिव आ गए थे,बाद में रेपिड जांच में पोसिटिव पाए गए एक चिकित्सक की एम्स में जांच के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी थी लेकिन अब फिर से नए तीन केस मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है।तीन नए केस मिलने की पुष्टि करते हुए सीएमएचओ सूरजपुर आरएस सिंह ने बातया ने की इनकी पूर्व में रेपिड जांच हुई थी जिसमें ये नेगेटिव पाए गए थे,इनके साथ शिविर में काम कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों की आरपीपीसीआर जांच की गई थी और एम्स रायपुर भेजा गया था जहां से इनके पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है।इन्हें एम्बुलेन्स से एम्स रायपुर भेजा जा रहा है ताकि वहां फिर जांच के साथ इलाज हो सके।बताया जा रहा है कि इनमें तीनों कर्मचारी हैं और सामान खरीदने के काम से बाहर व अपने घर भी जाते थे,दूसरी तरफ रेपिड किट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि इनमें जांच के बाद परिणाम विपरीत आ रहे हैं,रेपिड टेस्ट में जो पॉजिटिव आये,वे एम्स की जांच में निगेटिव और जो निगेटिव पाए गए थे उनमें तीन पोसिटिव आ गए है।बरहाल बाकी लोगों की जांच रेपिड टेस्ट हुई थी उनके परिणामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें