ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: तपकरा बिजली के करेंट से हाथी की हुई मौत सांसद ने जताया अफसोस...

Admin

Fri, Jul 24, 2020

जितेंद्र गुप्ता

पत्थलगांव ।तपकरा के पास खक्सी टोली में एक दम्पति के लगाए गए बिजली करेंट की चपेट में आने से हाथी की मौत तपकरा में हाथी को मौत के के घाट उतारने वाले दम्पत्ति ने स्वयं ये कबूल किया है। कि उन्होंने ही खुद को बचाने के लिए अपने घर को करेंट वायर से घेर रखा था क्योंकि उन्हें हाथी से जान का खतरा था।
7-8 माह पहले इस बस्ती में बिजली की व्यवस्था कराई गई थी और जब से इस बस्ती में बिजली लगा है। तभी से इन्होंने हाथी से बचने के लिए करेंट तार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।दम्पत्ति का नामरंजीत किस्पोट्टा पिता स्व मानवेल किस्पोट्टा उम्र 45 वर्ष इसकी पत्नी आनंद किस्पोटा बताया गया है। दम्पत्ति के इस खुलाशे के बाद वन विभाग ने आगे की कार्यवाही को तेज कर दिया है और दम्पत्ति के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो सकती है।आपको बता दें हाथियों की संदिग्ध मौत के मामले में अबतक पूरे प्रदेश में कई वन अदिकारियों के विरुद् निलंबन की कार्यवाही हो चुकी है।
यह बताना भी जरूरी है कि बीते कई दिनों से तपकरा इलाके में हाथियों का आतंक है।कुछ ही दिन पहले हाथियों का समूह तपकरा से लगे सांसद गोमती साय के निवास मुंडा डीह में भी पहुँच गया था। गनीमत रही कि हाथी कुछ पेड़ो को नुक्सान पहुचा कर हाथी वापस चले गए थे। हाथी को प्लानिंग करके मारने वाले दम्पत्ति से पूछताछ जारी है। हाथी के शव के पोस्ट मार्टम के बाद वन विभाग दम्पत्ति के विरुद्ध कार्यवाही की प्रक्रिया करेगा बताया जा रहा है। कि इन्हें कार्यवाही के बाद तपकरा थाने को सुपर्द किया जाएगा और फिर इन्हें जेल भेजने की कार्यवाही पूलिस थाना करेगी। वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत इन पर कार्यवाही होगी।


वन्यप्राणि प्रेमी अनिल यादव ने इस बारे में चर्चा करते हुए बताया कि जिले में हाथीयो का आना जाना हमेसा लगा रहता है। हाथियों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए इस तरह से किसी
वन विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह से ही इस मामले में कार्यवाही कर दम्पत्ति से पूछ ताछ की जा रही है।अबतक हुई पूछ ताछ की कार्यवाही में यह साफ हो गया है कि दम्पत्ति ने पूरी तरह जान बूझ कर करेंट लगाया था जिससे हाथी करेंट लगने से मौत हो गई जो कि बड़ा और गम्भीर अपराध के दायरे में आता है । आपको बता दें कि जशपुर के तपकरा के खक्सीटोली में घर मे लगे करेंट वायर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। हाथियों से बचने के लिए इस बस्ती के एक दम्पत्ति ने अपने घर को करेंट वायर से घेर दिया था ताकि जब भी हाथी घर मे घुसने की कोशिश करे वो चपेट में आ जाये और शुक्रवार की सुबह ऐसा ही हुआ ।
जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने को बताया कि तपकरा के पास गाँव मे करेंट लगने हाथी की मौत बेहद दुखद है वह विभाग और पुलिस की टीम मौके में है। जिन्होंने करेंट लगाया था वो पूरी तरह अनलीगल है उस करेंट की चपेट में कोई भी आ सकता था करेंट प्रवाहित करने वाले के ऊपर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कारवाही की जाएगी। मैं जिले के डीएफओ से बात कर उन्हें हाथी प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीम को भेजकर वहां के लोगो से हाथियों के सुरक्षा करने जागरूक करने कहूंगा जिससे लोग इस तरह के वन्यजीवों से खिलवाड़ न करें। एवं जिले के सभी लोगो से अपील भी करता हु की हाथियों के लिए इस तरह के जानलेवा उपाय बिल्कुल न करें।

साथ ही रंजीत के द्वारा बिजली चोरी कर घर की बिजली जलाई जा रही थी एवं एक अन्य तार से बाड़ी के कांटे वाले तार में करेंट प्रवाहित किया गया था इस बारे में पत्थलगांव डिवीजन के कार्यपालन यंत्री के.के. साव के निर्देश पे जूनियर इंजीनियर के द्वारा तपकरा थाने में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मोके में कार्यपालन यंत्री सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा पहुचकर का मुआयना किये जाने पर पाया गया कि उक्त ब्यक्ति के द्वारा बिजली की चोरी कर घर मे बिजली जलाया जा रहा था एवं वही से बॉडी में लगे कांटे के तार को छोटे लाल तार से जोड़ कर सुविच चालू कर करेंट प्रवाहित कर दिया जाता था उक्त आदमी ने अपने बयान में ये स्वीकार किया है। कि उसके द्वारा शुक्रवार की सुबह 2 बजे सुविच चालू किया गया था जिससे बाड़ी में लगे कटीले तार में करेंट प्रवाहित हो गया था एवं बाद में हाथी के आने पे कटीले तार के साथ फंस गया और करेंट से हाथी की मौत हो गई।

बहरहाल ,मृत हाथी का अंतिम संस्कार हो गया है। अंतिम संस्कार में सांसद गोमती साय भी पहुँची । उन्होंने सबसे पहले मृत हाथी को श्रद्धांजलि दी साथ ही इन हाथियों के इस तरह हो रही मौत पे शाशन को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा इतने कम संख्या में हाथी रह गए है उसकी भी सुरक्षा कर पाने में राज्य सरकार समर्थ नही है। इस क्षेत्र में हाथियों का आना जाना हमेसा लगा रहता है। जिससे किसान एवं गाव वासी भी भयभीत रहते है। राज्य शाशन की जल्द से जल्द हाथियों के लिए अलग से रखने के लिए प्रोजेक्ट को बनाना चाहिए नही तो इसी तरह हाथियों के साथ क्रूरता से मौत होती रहेगी साथ ही अब गाँव गाँव जाकर वन विभाग को हाथियों को बचाने एवं उन्हें करेंट और दूसरे जानलेवा हमलो का सहारा न ले हाथियों को सुरक्षित रखना भी हम सब का कर्तब्य है। उन्होंने कहा कि मर्त हाथी को देख कर मेरे आंखों में आंशु आ गए मैं बहुत आहत हु मर्त हाथी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें