ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: दूरस्थ अंचल के गढ़वतिया पहाड़ में स्थित गणेश जी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु..

Admin

Tue, Sep 3, 2019

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर।सुरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के ग्राम महुली में गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है वही उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड से बड़ी संख्या में दर्शन हेतु श्रद्धालु पहुंच रहे हैं ।
विदित हो की गढ़वतिया पहाड़ में स्थित गणेश जी के मुख्य पुजारी सोमार साय ,जगमोहन रामधन साय ने बताया कि यहां पर जो भी दर्शन के लिए आता है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है तथा गणेश जी के भक्त श्रद्धालु यहां नारियल चुनरी चढ़ाते हैं।
ज्ञात हो कि श्री गणेश जी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हमेशा रहती है परंतु सुविधाओं के अभाव में दर्शनार्थियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं पानी की उचित व्यवस्था के साथ सीढी छाया बिजली सहित कई समस्याएं यहां व्याप्त हैं जिसके निराकरण के लिए अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है वैसे तो गढ़वतिया में प्राचीन मूर्तियों का भंडार है परंतु सही रखरखाव के अभाव में बड़ी संख्या में मुतियां टूट रहे हैं व अस्त व्यस्त बिखर रहे हैं ।
वहिं चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिखरे मूर्तियों को सूरजपुर कलेक्टर से निवेदन करते हुए इस ओर ध्यान देकर व्यवस्थित करने एवं सुविधा उपलब्ध करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें