ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: नगर में मोटरसाइकिल चोरी, सब्जी मंडी में मोबाइल पाकिटमारी की कई वारदातों के बाद पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई सुराग ।।नगर वासियों में भय का वातावरण।।

Admin

Mon, Jul 12, 2021

रामानुजगंज-------------  नगर में पिछले कई माह से सब्जी मंडी मैं हरी सब्जी खरीदी कर रहे ग्राहकों के पाकिटमारी और चौक चौराहों से दिनदहाड़े कई मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं के बाद अभी भी पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है जिसको लेकर नगर वासियों में असुरक्षा की भय बना हुआ है गौरतलब है कि विगत 3 माह में करीब  4 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं परंतु अभी तक पुलिस चोरी की घटना कि सुराग नहीं तलाश सकी है जिससे लोगों में भय का माहौल है वहीं नगर में मोबाइल चोरी की भी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं इसमें भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वही नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवम 14 के दो युवक गढ़वा पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के वारदात में पकड़ा गया है जिसके द्वारा कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई गई यदि पुलिस उन लोगों से पूछताछ करती है तो चोरी के कई सुराग लग सकते हैं करीब 1 माह पूर्व नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी कृष्णा गुप्ता के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी वही करीब 2 माह पूर्व सफाई कर्मी की भी मोटरसाइकिल दिनदहाड़े गांधी चौक से गायब हो गई थी इसी प्रकार मोटरसाइकिल चोरी की अन्य घटनाएं भी नगर में हुई है परंतु पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं ढूंढ सकी है ।।

थाना से 500 मीटर की दूरी पर भी हुई चोरी की घटना...... 2 जून को थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर वार्ड क्रमांक 7 में न्यू डायमंड ड्राई क्लीनिंग दुकान के सामने से मोहम्द हाकिम अंसारी की हीरो डीलक्स दिनदहाड़े चोरी हो गई थी इसका भी आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है पुलिस अभी भी इसका सुराग लगाने में अक्षम साबित हुई है। जहां पुलिस की कार्यशैली को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। मोहम्मद हकीम अंसारी की मुश्किल चोरी की घटना के 2 दिन बाद ही वार्ड क्रमांक 14 निवासी कृष्णा गुप्ता की पैशन प्रो मोटरसाइकिल हमेशा की भांति घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया जिसकी रिपोर्ट कृष्णा गुप्ता के द्वारा थाने में करा दी गई थी परंतु इनका भी आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। कृष्णा गुप्ता के मोटरसाइकिल चोरी की घटना के 4 दिन के बाद एक और मोटरसाइकिल की चोरी की घटना हुई। यही नही नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र से भी हुई दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो रही है। नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र माने जाने वाले गांधी चौक से सफाई कर्मी प्रमोद कुमार जो प्रतिदिन की भांति ड्यूटी करने मोटरसाइकिल से आता था वह 16 मई को भी ड्यूटी करने आया था जहां पलक झपकते चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई रामानुजगंज थाने में मामला पंजीबद्ध भी हुआ परंतु कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई।।


सब्जी बाजार में हमेशा पाकिटमारी , लेकिन कोई सुराग नहीं---------- नगर के सब्जी मंडी में जब नगरवासी हरी सब्जी खरीदने जाते हैं तो कई गिरोह उनके पाकिट से मोबाइल चोरी कर लेते हैं खास तौर पर रविवार और बृहस्पतिवार के दिन कई लोगों के मोबाइल पाकिटमारी की जाती है जिस के संबंध में लोग थाना पहुंचा शिकायत भी करते हैं लेकिन अभी तक एक भी पॉकेटमार उनके गिरफ्त में नहीं आ सका है । नगरवासी भी भयभीत है की एक और दुकान और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी से रोजाना मोबाइल की पाकिटमारी हो रही है ऐसे में पुलिस के द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है नगरवासियों के हर जुबा में हैं।।

पेट्रोलिंग पर उठा रही है सवाल---------- नगर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी और सब्जी मंडी में मोबाइल पाकिटमारी हो रही है शहर में कोई घटना ना घटे इसके लिए पुलिस अपने बोलेरो वाहन से पेट्रोलिंग करती है लेकिन प्रश्न यह उठता है कि यदि पेट्रोलिंग हमेशा की जाती तो शायद चोरों के हौसले बुलंद न होते। सब्जी मंडी में जवानों को तैनात की जाती तो सब्जी खरीदार कि मोबाइल चोरी नहीं होती ।नगरवासी अब तो पुलिस के द्वारा की जाने वाली पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रही है।।

रामानुजगंज के दो युवक अंतरराज्य मोटरसाइकिल चोर गिरोह में ,  गढ़वा  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा......... रामानुजगंज के राहुल कश्यप एवं एवं आकाश शर्मा को गढ़वा पुलिस के द्वारा गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर से दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त पर पकड़ा गया। जिनके द्वारा गिरोह में अन्य सदस्य होने व छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही । गढ़वा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार इन दो युवकों से यदि रामानुजगंज पुलिस पूछताछ करती है तो नगर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के कई सुराग लग सकते हैं।।

चोर की हो रही है खोज बिन------------- इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर की पतासाजी की जा रही है अभी तक गिरफ्त में नहीं आए हैं गढ़वा पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई है जिनके द्वारा नगर में हुए मोटरसाइकिल चोरी में अपनी सहभागिता से इनकार किया है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें