ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: प्रतापपुर के सतिपारा में हो रहा था नलकूप उत्खनन,खबर मिली तो पुलिस ने थाने में खड़ी कराई मशीन, आदेश संदेह में

Admin

Tue, Apr 28, 2020

प्रतापपुर एसडीएम अम्बिकापुर का एक आदेश सन्देह के दायरे में आ गया है जिसमें उन्होंने एक बोर मशीन को पूरे संभाग में नलकूप उत्खनन की अनुमति दे दी है।शनिवार को यह मशीन प्रतापपुर के सतिपारा में उत्खनन कार्य कर रही थी,इसकी जानकारी जब प्रतापपुर एसडीएम और एसडीओपी को मिली तो पुलिस भेज मशीन को थाना मेँ खड़ा करा दिया है,आगे जांच के बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है लॉक डाउन के दौरान अम्बिकापुर की एक बोरवेल मशीन प्रतापपुर के सतिपारा में नलकूप उत्खनन का कार्य कर रही थी,प्रतापपुर पुलिस को जानकारी मिली तो वे मौके पर गए लेकिन ड्राइवर द्वारा एक आदेश दिखाने के बाद वापस आ गए।बताया जा रहा है कि उक्त आदेश अम्बिकापुर एसडीएम का था जिसमें उन्होंने पूरे अम्बिकापुर संभाग में नलकूप उत्खनन की अनुमति दी है,यह आदेश वाहन क्रमांक AP 25 AC 5884 व ड्राइवर शेखर के नाम से जारी है।अम्बिकापुर एसडीएम का यह आदेश संदेह के दायरे में आ गया है क्योंकि जिले से बाहर के लिए कोई भी अनुमति जारी करने का अधिकार उन्हें नहीं है और बताया जा रहा है कि नलकूप उत्खनन लॉक डाउन में प्रतिबंधित भी है।मिली जानकारी के अनुसार आदेश देखने के बाद एक बार तो पुलिस वापस आ गई थी लेकिन जब उन्होंने इसकी जानकारी एसडीएम व एसडीओपी को दी तो उन्होंने फिर चन्दोरा थाना को निर्देशित किया कि वे मौके से वाहन जप्त कर थाने में खड़ी करें।उक्त अधिकारियों के निर्देश के बाद बोरवेल मशीन को चन्दोरा थाना में खड़ा किया गया,बताया जा रहा है कि मशीन ने नलकूप उत्खनन का कार्य पूरा भी कर लिया था,थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों के निर्देश पर वाहन खड़ी करने व एसडीएम द्वारा जांच के बाद कार्यवाही की जानकारी दी है वहीं सवाल उठता है कि लॉक डाउन के दौरान सभी अधिकारियों को अपना कार्यक्षेत्र पता है,इन बातों की जानकारी भी है कि उन्हें किन कारणों में और किसे अनुमति प्रदान करनी है फिर एसडीएम अम्बिकापुर ने एक बोरवेल मशीन को अनुमति जारी कैसे की।बरहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एसडीएम अम्बिकापुर का यह आदेश गलत है या सही और यदि गलत है तो जांच के दायरे में केवल मशीन मालिक होंगे या एसडीएम भी और कार्यवाही किस किस के विरुद्ध होगी। ये तो जाँच के बाद ही पता चलेगा
वर्जन
नलकूप उत्खनन की मौखिक शिकायत मिली थी जिसके बाद फिलहाल मशीन को थाना में खड़ा कराया गया है,मामले की जांच के बाद  कार्यवाही की जाएगी
       प्रतापपुर एसडीएम सीएस पैकरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें