: प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने ली जिले की प्रथम समीक्षा बैठक, विभाग प्रमुखो को दिएआवश्यक दिशा निर्देश , घर पहुॅच पेंशन सुविधा की सराहना...
Admin
Thu, Sep 26, 2019संदीप पाल

सूरजपुर। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण खेलसाय सिंह, भटगांव क्षेत्र विधायक पारसनाथ राजवाडे़, कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते, वनमण्डलाधिकारी जे.आर.भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन की उपस्थिति में सूरजपुर जिले के विभाग प्रमुखों एवं जिला खनिज न्यास समिति की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में मंत्री श्री पटेल ने लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत समय-सीमा के अंदर एवं समय-सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जिसमें बताया कि अधिकारी केवल आॅनलाईन प्रकरणों पर ध्यान देकर निराकरण न करें बल्कि फिल्ड से प्राप्त एवं आॅफलाईन प्राप्त हुए आवेदनों को भी लोक सेवा गारण्टी में दर्ज कर उचित निराकरण करें। उन्होंने बताया कि मांगों के उचित निराकरण न होने पर शिकायतें प्राप्त होती है, यदि मांग का शत् प्रतिशत् उचित निराकरण किया जायेगा तो शिकायतों की संख्या में भी भारी कमी आयेगी, व जनता को संतुष्ट करना ही शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में प्राप्त नवीनीकरण के आवेदन एवं जिन हितग्राहियों को अपात्र किया गया है उसकी जानकारी लेते हुए कारणों को जाना तथा राशनकार्ड नवीनीकरण के दौरान एंट्री में छुटे हुए नामों को जल्द एंट्री कराने निर्देश दिये साथ ही ए.पी.एल. राशनकार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होनें घर-पहुॅच पेंशन सेवा के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले के कार्यो को सराहा। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकि विभाग से जिले के भू-जल स्तर की जानकारी लेते हुए बोरवेल में कितने फीट खुदाई पर पानी मिलता है, इसकी जानकारी ली एवं निर्देश देकर कहा कि ग्रामीणों के मांग पर यदि पानी मिलने की संभावना है, तो क्षमता अनुसार अधिक खुदाई कर 500-600 फीट तक बोरवेल के प्रयास करें। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से बारिश में सड़क की स्थिति जानी एवं मरम्मत हेतु किये जा रहे कार्यो को जाना साथ ही उचित मरम्मत करने निर्देश देते हुए सड़क किनारे मिट्टी के स्थान पर मुरूम डालने की सलाह दी। चिकित्सा विभाग के कार्याे की समीक्षा की साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिले में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान की जानकारी लेते हुए एनीमिया उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा बिजली विभाग के द्वारा जिले में विद्युत की उचित व्यवस्था एवं विभिन्न स्थानों से प्राप्त समस्याओं को जल्द निराकरण करने निर्देशित किया इस हेतु ट्रांसफार्मर एवं अन्य सामग्री की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने खनिज संस्थान न्यास की राशि किन-किन मद में लगाई जा रही है, एवं कार्यो की विस्तृत विवरण मंत्री श्री पटेल एवं अतिथियों को दिया।
प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने समस्त विभागों को दिशा निर्देश देते हुए जिले के घर पहुॅच पेंसन सेवा के कार्यो की सराहना की एवं अगली समीक्षा बैठक में लोक सेवा गारण्टी के उचित निराकरण के साथ पावर पाईंट पे्रेसेंटेशन दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन