: बस स्टैंड और लाइन होटल में खुलेआम बिक रही है अवैध शराब।। कमीशनखोरी के कारण नहीं हो पा रही है कार्यवाही ।।आबकारी विभाग खामोस।।
Admin
Wed, Jul 7, 2021बैजनाथ केशरी
रामानुजगंज ----------- नगर के बस स्टैंड , रिंग रोड मैं स्थित लाइन होटल एवं क्षेत्र में कई जगह बेधड़क होकर संचालक अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। खास तौर पर युवा वर्ग एवं दूसरे जगहों से आने वाले लोग उक्त जगह पर पहुंच रहे हैं और सरेआम शराब का सेवन कर रहे हैं लेकिन यह सब के बीच आबकारी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है । इस विभाग को सब कुछ पता है की किस-किस जगह एवं कौन-कौन होटलों में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन चर्चा में है कि आबकारी विभाग अपनी कमीशनखोरी के कारण करवाही नहीं कर पा रही है गौरतलब है कि नगर से लगे मात्र चंद् मीटर की दूरी पर कनहर नदी पार करने के बाद ग्राम गोदरमाना मेंअंग्रेजी शराब की सरकारी दुकान है जहां छत्तीसगढ़ से कम दरों में विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी शराब मिल जाता है। जहां से लोग कनहर नदी पुल एवं नदी के अन्य जगहों से होकर रामानुजगंज ले आते हैं फिर उसके बाद संचालक बस स्टैंड के होटल , रिंग रोड के लाइन होटल एवं क्षेत्र के अन्य जगह पर बेधड़क होकर अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है।।
लाइन होटल के पीछे देखी गई है सैकड़ों की तादाद में अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें---------- समाचार में प्रकाशित तस्वीर और कहीं का नहीं बल्कि रामानुजगंज के रिंग रोड में स्थित एक लाइन होटल के पीछे का है जहां पर सैकड़ों की तादाद में बोरी में भरकर सेवन किए गए अंग्रेजी शराब की खाली बोतल रखी गई है यह सब बोतल लाइन होटल में खपाई गई है लोगों के माने तो रिंग रोड में बने लाइन होटल एवं बस स्टैंड के कुछ नामी-गिरामी होटलों में बेधड़क बिना किसी डर भय के अंग्रेजी शराब बिक्री की जा रही है यही नहीं उन्हें अपने होटलों में बैठाकर खुलेआम सेवन भी कराया जा रहा है।।मोहल्लेवासी परेशान---------- रिंग रोड में बने लाइन होटल में खुलेआम अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री किए जाने एवं इसका सेवन पश्चात लोग नशे में धुत होकर सरेआम गाली गलौज करते रहते हैं। इसी लाइन होटल से लगा हुआ कई संभ्रांत लोग निवास करते हैं जहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। वैसे भी आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और उनके सह पर खुलेआम अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री किया जा रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि हमारे घर में महिलाएं भी हैं जो इनके गाली गलौज सुनकर काफी शर्म से झुक जाती हैं और प्रशासन को कोसती रहती है।।
सभी जगह कमीशन फीट और आबकारी विभाग मेहरबान---------- अंग्रेजी शराब ही नहीं बल्कि महुआ देसी शराब भी सरेआम बिक्री की जा रही है नगर के कुल 15 वार्डों में कई ऐसे वार्ड भी हैं जहां खुलेआम महुआ शराब बिक्री की जा रही है। यही नहीं बस स्टैंड सहित रिंग रोड के होटलों में भी बेखौफ होकर शराब का सेवन ग्राहकों को कराया जा रहा है ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग एवं अन्य प्रशासनिक तंत्र को ना हो लेकिन वे सभी कार्यवाही ना करने के लिए मजबूर है क्यों ना हो जब उनके द्वारा अवैध शराब की बिक्री किए जाने पश्चात कमीशन दिया जाता हो । आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रामानुजगंज तो आते हैं लेकिन कारवाही नहीं कर पाते हैं आरोप लग रहे हैं कि सबसे अधिक आपकारी विभाग के लोग माह के अंत में आते हैं ताकि उन्हें कमीशन मिल सके। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों से प्रति माह के हिसाब से हजारों रुपए के कमीशनखोरी होती है । जब संबंधित विभाग कमीशन खोरी में लिप्त हो तो कैसे अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसा जा सकता है।।
युवा वर्ग के सेवन से परिजन परेशान---------- शहर के कई जगहों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है प्रशासनिक तंत्रों की मेहरबानी के कारण कोई लगाम नहीं लगाया जा रहा है । जहां शहर के युवा वर्ग बस स्टैंड एवं रिंग रोड के लाइन होटलों में शाम होते ही अपना अड्डा जमा लेते हैं और बेखौफ होकर खुलेआम अंग्रेजी शराब एवं महुआ शराब का आनंद उठाते हैं लेकिन यह सब के बीच इनके परिजन भी परेशान होते हैं परिजन नाम ना छापने के सर्त पर बताया कि दिन में किसी तरह मेरा लड़का ठीक ठाक रहता है लेकिन शाम होने के बाद चला जाता है और घर लौटने पश्चात नशे मैं रहता है परिजन बताते हैं कि उक्त होटलों में शराब के साथ कई तरह के अन्य नशीली चीजें भी मिलती हैं जिसका हम लोगों के पुत्र आदि हो चुके हैं। परिजनों ने यह भी कहा कि यदि आबकारी विभाग एवं अन्य प्रशासनिक तंत्र के लोग लगाम लगाते तो शायद हमारा पुत्र शराब के लत से बच जाते।।

विज्ञापन
विज्ञापन