: बीडीसी कबड्डी प्रतियोगिता में झेंझरिपारा ने करौंदामुडा को हराया...
Admin
Thu, Dec 26, 2019संदीप पाल

भैयाथान। विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़सरा में सुनील साहू के द्वारा बी डी सी प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 22 दिसंबर से किया गया जिसमें बड़सरा जनपद क्षेत्र क्रमांक 01के 12 टीमों ने हिस्सा लिया सभी टीमों को ड्रेस व नीकेप दिया गया जिसका फाइनल मुकाबला बुधवार को तहलका झेंझरीपारा व संगम करौंदा मुड़ा के बीच खेला गया जिसमें तहलका झेंझरी पारा विजेता बनी उपविजेता संगम करौंदामुड़ा रही तथा तीसरे स्थान पर दबंग बड़सरा रही।
गैरतलब हो कि सुनील साहू के द्वारा बीडीसी प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सिर्फ जनपद क्षेत्र क्रमांक 01 के ग्राम पंचायत बड़सरा, बसकर,करौंदा मुड़ा,खाड़ापारा,दलोनी के कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमो के खिलाड़ियों को गणवेश व निकेप देकर मैच का शुभारंभ किया गया।
टूर्नामेंट में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया
बुधवार इस टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तहलका झेझरीपारा व संगम करौन्दामुड़ा के बिच खेला गया जिसमे तहलका झेझरीपारा विजेता रही वही उपविजेता संगम करौन्दामुड़ा रहा यह मैच काफी रोमांचकारी उतार चढ़ाव भरा रहा जिसका दर्शकों ने खुब लुप्त उठाया तथा ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस मैच को देखने भारी संख्या मे महिलाएं भी पहुची थी इस टुर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह,रामु गोस्वामी, विनय जायसवाल रामाशंकर यादव मार्तंड साहू प्रकाश दुबे जगनारायण सिंह विजय नारायण सिंह रामधारी सिंह शांतनु गोयल महमूद अंसारी दिल मोहम्मद अंसारी सुरेंद्र प्रताप सिंह रामविलास जायसवाल शिवहरि जायसवाल संतोष सारथी रामप्रताप साहू राम प्रकाश साहू राम लखन देवांगन राजू देवांगन सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन मे उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुऐ कहा की खेलो मे खासकर कब्बडी का हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करता है और यहां तो पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ है..ऐसे सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। समापन कार्यक्रम को विनय जायसवाल, रामू गोस्वामी मार्तंड साहू, रमाशंकर यादव ने भी अपना उद्बोधन दिया मंच संचालन प्रकाश दुबे ने किया।
अपने मांदर के थाप व नृत्य से रामचरण,अमर साय,करमसाय,राम कुमार, रामधनी अमर सिंह,भागीरथी राम सिंह,रामकृपाल ने अतिथियों व फाइनल मैच के दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया।
अतिथियों के द्वारा विजेता टीम विजेता टीम और तीसरे स्थान पर रही टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया इस पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में रहे देवा राजवाड़े, ईश्वर सिंह, नरेंद्र साहू,अम्ब्रिश साहू कमेंटेटर ललीत राजवाड़े, अशोक गुप्ता स्कोरर शैलेश साहू, शिवम गोस्वामी को सहभागिता सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में शिव कुमार पांडेय, दीपक गुप्ता,रुपेंद्र सिंह, अमित, मनोज, सूरज, कृष्णा, अनीत यादव,नाहर सिंह, जितेंद्र, जयप्रकाश, विक्रांत, कृष्णा, बिहारी राकेश,अनिल,अखिलेश सहित सभी खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन