ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: ब्रेकिंग .... अनुविभागीय अधिकारी की पहल पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

Admin

Sat, Aug 3, 2019

संदीप पाल

भैयाथान । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. रक्तदान शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में किया जा रहा है इस शिविर को सफल बनाने में भैयाथान एसडीएम रवि सिंह का महत्वपूण योगदान रहा है। वही रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं उपहार दिए गए. शिविर के में करीब 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया इस रक्तदान शिविर के दौरान जनप्रतिनिधि ,पत्रकारों , सहित राजस्व विभाग के सभी लोगो व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया ।

वही शिविर में एसडीएम रवि सिंह ने कहा कि रक्तदान करना महान कार्य है, इसे युवाओं को नियमित अंतराल पर करना चाहिए। जीवन को बचाने में दान किये गए खून की एक एक बूंद बहुत ही कीमती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पुण्य के इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि जरूरत के समय पीडि़त की मदद की जा सके। वही प्रकाश दुबे ने बताया कि ब्लड डोनेट को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे रक्त दान करने वाले लोगो का मोबाइल नम्बर व ब्लड ग्रुप के साथ बनाया गया है ।जिससे आसानी से भैयाथान सहित आस पास के लोगो ने भारी मात्रा में ब्लड डोनेट किया है ।और नम्बर के माध्यम से रक्तदाता से सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। 

वही इस शिविर के दौरान जनपद सदस्य राजू गुप्ता ,सुनील साहू,आशीष सिंह,पटवारी अखिलेश सिंह,शिमा रवि,पूजा मिश्रा,सारदा सिंह, सुसील त्रिपाठी,लालजी साहू,आनंद सिंह, अनिल सिंह,ब्लड बैंक अधिकारी डॉ एसबी सिंह ,डीपीयम भूपेंद्र देवांगन, धर्मराज जयसवाल,रामप्रकाश वर्मा,रागनी माझी,सहित अन्य लोग भारी संख्या ने उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें