ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: ब्रेकिंग ।बारिश नही होने से किसान चिंतित ...

Admin

Sun, Aug 4, 2019

पप्पू जयसवाल

बिहारपुर ।सूरजपुर जिले के ओडगी तहसील के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में लंबे समय बारिश न होने से किसान काफी चिंतित हैं वहीं किसानों का अभी तक धान का रोपा भी नहीं लग पाया है लगभग 1 महीने से बारिश न होने से किसान काफी चिंतित हो रहे हैं वहीं बरसात के शुरुआत में हल्का बारिश हुआ था वहीं किसानों ने कर्ज लेकर दुकान से धान मक्का अरहर उड़द तिल आदि एव मौसमी फसल का बीज लेकर बुनाई कर दिया है लेकिन लंबे समय से बारिश न होने से बिहारपुर क्षेत्र में एक बार फिर सुखा जैसे स्थिति निर्मित हो गया है और किसानों का अभी तक रोपा भी नहीं लगा है और धान मक्का आदि फसल भी सूखने लगे हैं

अल्प वर्षा से किसानों में मायूसी छाई हुई है धान की बुवाई होने के बाद वर्षा न होने के कारण ओड़गी तहसील में सुखा जैसी स्थिति बनी हुई है रोपाई करने को पानी नही है किसान मायूस है क्यो की ये पूरे तहसील क्षेत्र में भगवान के भरोसे ही इन जगहों पे खेती होती है क्योकी कुछ छोटे छोटे बांध है भी तो उसमें पानी नही है और इस वर्ष वर्षा बहुत कम है किसानों ने अपने अपने हिसाब से पूजा अर्चना भी कर रहे पर वर्षा नही हो रही है अब भगवान से कुछ आसा नई दिखा तो अब किसानों की आस सरकार की तरफ है कि सरकार कुछ जल्द किसानों के हित को देखते हुवे फैसला करे।

वहीं किसानों ने बताया कि लगभग 3 से 4 सप्ताह बीत जाने के बाद भी बारिश अभी तक नहीं हुआ है और हम कर्ज लेकर बीज खरीद कर बुनाई किए हैं जो की बारिश न होने से हमारे फसल सूखने के कगार पर है और अभी तक हमारे क्षेत्र में रोपा भी नहीं लगा है

बरसात के दिनों में गर्मी जैसे मौसम

इस क्षेत्र में लंबे समय से बारिश ना होने से गर्मी का अहसास होने लगा है वहीं कई नदियां नाली भी सूखने के कगार पर हैं देखा जाए तो बिहारपुर क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है लेकिन लंबे समय से बारिश न होने से सुबह शाम गर्मी जैसे एहसास होता है और किसानों में काफी चिंतित है

आदिवासी गरीब किसान नहीं करा पा रहे हैं फसल बीमा

वही बिहारपुर क्षेत्र में देखा जाए तो 80% से अधिक लोग गरीब एवं आदिवासी पन्डो आदि जनजाति के लोग निवास करते हैं जो कि ग्राम सेवक द्वारा प्रति हेक्टेयर ₹540 की दर से फसल बीमा कराने की बात कहा जाता है जो कि पन्डो जनजाति के पास उतना पैसा उपलब्ध नहीं होने से वह फसल बीमा का भी लाभ बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीण नहीं ले पा रहे हैं जो कि किसानों के लिए एक चिंता का विषय है उनकी फसल सूखने के कगार में है वह के पास पैसा ना होने से वह नहीं अपना फसल बीमा नहीं करा पा रहे हैं

ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन से किसान मेला लगा कर गरीब किसानों का फसल बीमा कराया जाए वह स्वयं करा नहीं पा रहे हैं

गरीब किसानों एवं पन्डो जनजाति की ग्रामीणों ने तत्काल सूरजपुर कलेक्टर महोदय से सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है उनकी फसल का बीमा भी कराने की मांग की है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें