ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: भैयाथान क्षेत्र की जंगलों में सरई के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बस्तुर जारी ,वन विभाग नदारत ...

Admin

Thu, Apr 2, 2020

संदीप पाल

भैयाथान। सूरजपुर वन मण्डल के उप परिक्षेत्र कार्यालय अंतर्गत भैयाथान बिट क्षेत्र में इन दिनों जंगलों में वनों की अंधाधुंध कटाई जारी है।वन विभाग की साठ गांठ से जंगलों में पेड़ो की बड़े पैमाने पर हो रही अवैध कटाई से जंगल ठूठ में तब्दील होते जा रहे हैं
भैयाथान के बसकर, दरीपारा,पासल,हर्रापारा,तरका, बैजनाथपुर, रजनी, सहित क्षेत्र के जंगलों से रोजाना पेड़ो की अवैध कटाई धड़ल्ले से बेरोकटोक की जा रही है। सरई के हरे -भरे पेड़ो की अवैध कटाई कर लकड़ियों को पुरुष सायकलों में तो महिलाएं सिर के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में खपाया जा रहा है।यहां के जंगलों में खुलेआम वृक्ष की अवैध कटाई कर चिराई का काम भी जंगलों में ही किया जा रहा है।अंधाधुंध कटाई के वावजूद वन अमला उदासीन है।वही सरकार द्वारा वनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च करती है ताकि वनों की सुंदरता कायम रह सके। लेकिन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते हरे-भरे जंगल ठूंठ में तब्दील हो रहे हैं।

यहां के बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।
इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई अंधाधुंध जारी है। वन विभाग के कुछ कर्मचारियों से सांठ-गांठ के चलते इन कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है।  इस प्रकार के अवैध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। एक तरफ छत्तीसगढ की सरकार वृक्ष लगाने के लिए खजाना फंूक रही है तो दूसरी तरफ उसके अधीनस्थ कर्मचारी व अधिकारी वृक्षों को काटने वालों पर कार्रवाई न कर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत अनेक योजनाओं में करोड़ों रुपए का पौधरोपण हो चुका है लेकिन आज पर्यन्त तक वृक्ष की कटाई रोकने के लिए शासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

।।बेखौफ कर रहे है जंगलों की कटाई।।

भैयाथान सर्किल क्षेत्र के जंगलों में जहां बेशकीमती पेड़ लगे हुए हैं लेकिन इन दिनों इन पेड़ों की जमकर कटाई की जा रही है और विभाग के कर्मचारी मौन साधे हुए है। जंगलों में जहां पेड़ ही पेड़ नजर आते थे वहां अब ठूंठ नजर आने लगे हैं। पेड़ों की कटाई करने वाले लोग विभागीय कर्मचारियों के सामने से ही कटे पेड़ों को ले जा रहे हैं और कर्मचारी कार्रवाई करने की बजाय आंख मुंदे हुए हैं। कार्रवाई के अभाव में लकड़ियों को काटकर लोगों द्वारा बेखौफ शहर व गांव में सुबह सुबह महिला व पुरुष लकड़ी के गठे लेकर बेचा जा रहा है। पहाड़ी के नीचे बसे वन ग्रामों से प्रतिदिन महिला पुरूष कुल्हाड़ी लेकर जंगल में प्रवेश कर रहे हैं। जहां से वे सायकल व सिर पर गिली लकड़ी व ईमारती लकड़ी बेखौफ ला रहे हैं।।                            

।।यहां के वनकर्मी रहते हैं नदारद।।

जंगल की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा बीटगार्ड की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते बेखौफ होकर तस्करी करने वाले लोग जंगल का विनाश करने में जुटे हुए हैं। महीने में कभी-कभी छोटी-मोटी कार्रवाई कर विभाग अपनी पीठ थपथपा लेता है लेकिन बड़ी कार्रवाई करने से कतरा रही है।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें