ब्रेकिंग

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सूचना

: राशन दुकान में फिजिकल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा पालन

Admin

Sat, Apr 4, 2020

शैैैलेेन्द्र पटेेेल

प्रतापपुर - राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के बीच नागरिकों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अंत्योदय,प्राथमिकता,निःशक्तजन, निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के कार्डधारियों को अप्रैल और मई माह का निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। इस दौरान सभी दुकानों में एक मीटर की दूरी बनाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा है। इसी बीच प्रतापपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविन्दपुर के कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान में निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जागरूकता का परिचय देते हुए दुकानों में एक साथ सभी कार्डधारियों को नहीं बुलाकर भीड़ नियंत्रण करने वार्ड अनुसार कार्डधारियों को बुलाया जा रहा है। जिससे फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हितग्राहियों को संक्रमण रहित राशन वितरण किया जा सके । इस दौरान पंचायत सरपंच श्रीमती सकुन्ती नेताम , पंच लक्ष्मीनारायण पटेल,पंच कंचन सिंह, रामकुमार, आदेशलाल ,रामबक्श नेताम, रामप्रसाद सहित अन्य ग्रामिण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें