ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: लोकवाणी: मुख्यमंत्री ने बच्चों को दिए परीक्षा के टिप्स, कहा- पूरी पढ़ाई का बोझ एक साथ लेकर न बैठें, टाइम टेबल बनाकर पढ़ें....

Admin

Sun, Feb 9, 2020

संदीप पाल

भैयाथान ।ब्लॉक मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवीं कड़ी के प्रसारण को जनपद पंचायत भैयाथान के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों सहित स्कूल के बच्चो ने ध्यान से सुना। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवीं कड़ी का विषय रहा-परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम जिसमें आज मुख्यमंत्री ने बच्चों को परीक्षा प्रबंधन के खास उपाय बताए। उन्होंने बच्चों को समय का पूरा सदुपयोग करने, हल्का व्यायाम करने, एवं मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहने की सलाह दी जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे..श्री बघेल ने बच्चों से कहा कि आप अपना पूरा प्रयास करें। डर छोड़कर साहसी बने, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। तथ्य और तर्क के साथ विचार करने की आदत डालें। पूरी पढ़ाई का बोझ एक साथ लेकर न बैठें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ें। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की तैयारी, तनाव से निपटने के उपायों की जानकारी देते हुए बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे परीक्षा की तैयारी में अपने बच्चों के सहयोगी बने। परीक्षा में उच्च अंक लाने का उन पर दबाव न डाले। ऐसे वक्त में बच्चों को अनावश्यक तनाव से बचाना जरूरी है। प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों के बच्चों ने मुख्यमंत्री से अनेक सवाल पूछे जिनका मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दिए वही लोकवाणी में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के संबंध में सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘युवा महोत्सव’’ जैसे आयोजन वे अवसर हैं जहां बच्चे अपनी अभिरूचियों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं और इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अवसर पर कैरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा देने ’राजीव युवा मितान क्लब’ का गठन किया गया है जिसके माध्यम से गांव-गांव में युवाओं को वैचारिक रूप से भारत के संविधान, भारत की संस्कृति, अपने प्रदेश की अस्मिता, ग्राम सेवा, सामाजिक सरोकार, पढ़े-लिखे युवाओं की ग्राम विकास में भागीदारी और अच्छे संस्कारयुक्त मनोरंजन के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में रोजगार के अवसरों एवं संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए और शासन की नवीन पहलों की जानकारी भी साझा किए।इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आर बी तिवारी, हनुमान दुबे, सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें