ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: लोड बॉक्साइट ट्रक में तिरपाल गायब, बॉक्साइट गिर रही है सड़क पर, प्रशासन बेसुध।।

Admin

Tue, Jul 6, 2021

बैजनाथ केसरी

रामानुजगंज------- सामरी क्षेत्र से बॉक्साइट लोड कर ट्रके उत्तर प्रदेश के रेणुकूट जा रही हैं वही करीब करीब सभी वाहनों में बॉक्साइट डाला से अधिक भरी रहती है वही तिरपाल नहीं लगाए जाने के कारण हर एक क्षण बॉक्साइट पत्थर गिरने से दुर्घटना का आशंका बना रहता है। कई बार ट्रकों से बाक्साइड पत्थर गिरने से छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं वहीं बड़ी दुर्घटना भी बॉक्साइट का पत्थर गिरने से हो चुका है। प्रशासन को तत्काल इस और संज्ञान लिए जाने की आवश्यकता है
गौरतलब है कि सामरी क्षेत्र से प्रतिदिन बॉक्साइट रोड वाहने उत्तर प्रदेश के रेणुकूट जाती हैं जो नेशनल हाईवे 343 से होते वाड्रफनगर रोड से जाती हैं वहीं करीब करीब सभी बॉक्साइट लोड वाहने डाला से अधिक बॉक्साइट पत्थर लोड किए रहती है स्थिति ऐसी रहती है कि रास्ते भर पत्थर गिरते रहता है स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो जाती है जब इन वाहनों के जस्ट पीछे छोटी वाहने रहती है पत्थर गिरने से बाइक चालक कई बार से चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं वहीं कई कारों की शीशी इन वाहनों के पीछे चलने से टूट चुकी है यहां तक कि कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है परंतु इसके बाद भी बॉक्साइट रोड ट्रकों में तिरपाल नहीं लगाया जा रहा है।

समय-समय पर प्रशासन द्वारा तिरपाल लगाकर चलने के लिए जाते हैं निर्देश परंतु की जाती है अनदेखी……. बॉक्साइट लोड ट्रकों के द्वारा तिरपाल नहीं लगाए जाने से रास्ते भर पत्थर गिरने को लेकर कई बार प्रशासन के द्वारा निर्देश जारी किए जाते हैं परंतु इसकी अनदेखी की जाती है जब कभी सख्ती होती है तो कुछ दिनों तक लोग तिरपाल बांधकर चलते हैं उसके बाद बांधना भूल जाते हैं।

तेज रफ्तार, बिना तिरपाल के बड़ी दुर्घटना को कर रहा हैं आमंत्रित…….. एक ओर ट्रक बाक्साइड पत्थर लोड करके बिना तिरपाल से ढक के चल रही हैं वहीं दूसरी ओर इनकी रफ्तार इतनी तेज रहती है कि पत्थर तेजी के साथ गिरते रहता है ऐसे में कई बार बड़ी दुर्घटना हो गई है एवं बराबर बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें