: वन वाटिका के बोहला बांध में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।।
Admin
Mon, Jul 19, 2021बैजनाथ केशरी
रामानुजगंज ----------- स्थानीय वन वाटिका में कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में बाढ़ आपदा के संबंध में मॉक एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बाढ़, अग्नि, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पर्याप्त जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई । आयोजन के मुख्य अतिथि कलेक्टर इंद्रजीत एस चंद्रवाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष जान व माल की हानि होती है साथ ही साथ आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आपदा के समय पुलिस और नगर सेनानी की और कर्तव्य बढ़ जाता है ।पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि लोगों के जीवन बचाना हम लोगों के कर्तव्य है यदि आपदा आती है तो सबसे पहले पुलिस के साथ नगर सैनिक के लोग सामने आते हैं और उन्हें बचा लिया जाता है। पुलिस और नगर सैनिक मिलकर प्राकृतिक आपदा मैं सहयोग किया जाता है हम सभी एकजुट होकर इस आपदा रूपी भयंकर घटनाओं में आहत लोगों को बचाते हैं। यदि आपदा मैं कोई आहत है तो प्रतिज्ञा के साथ उनके साथ हर सहयोग करने के लिए तत्पर रहें। यदि हम लोगों के द्वारा किया गया मेहनत सफल होता है तो इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकता । इसी तारतम्य में आज वन वाटिका रामानुजगंज में जिला सेनानी, नगर सेना के द्वारा बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदा से बचाव के उपाय हेतु मॉक एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का अभ्यास प्रशिक्षित सैनिकों के द्वारा किया गया। जिला सेनानी व अग्निशमन अधिकारी एन.खलखो ने कहा कि हमारी सेना में जो भी लोग शामिल होते हैं उन्हें प्रतिदिन अभ्यास कराया जाता है एवं प्रशिक्षण देकर आपदा के समय में कैसे लोगों का सहयोग पूर्ण रूप से करना है इसके लिए सैनिकों को तैयार किया जाता है। कलेक्टर एस पी एसडीएम और लाइफ जैकेट पहनकर बोहला बांध में स्ट्रीमर के माध्यम से आनंद भी उठाया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीएम अभिषेक गुप्ता, एसडीओपी नितेश गौतम, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, जनपद सीईओ प्रफुल्ल कुमार रजक, नरेगा पीओ अरविंद कुमार, नगर पंचायत सीएमओ दीपक एक्का, एसडीओ कृषि विभाग आर.एस. कुजूर, शिवशंकर प्रजापति, आशीष कश्यप, सुरेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन