: वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर पंचायत सचिव को किया गया निलंबित, विस्तृत जांच की गई तो दर्जनों सचिव नपेंगे.......
Admin
Sun, Jul 25, 2021रामानुजगंज ----------- जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत 14वां वित्त तथा मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्य तथा वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर विप्रदास मिस्त्री सचिव ग्राम पंचायत नेहरूनगर, तत्कालीन पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भितियाही को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुलिका प्रजापति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
सचिव विप्रदास मिस्त्री के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर चार सदस्यीय जांच टीम द्वारा जांच उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन में मनरेगा योजना अंतर्गत हितग्राही रामजीत पिता साहेबा के नाम से स्वीकृत डबरी का निर्माण बिना कराये पैसा आहरण करना पाया गया। पंचायत सचिव का उक्त कृत्य वित्तीय अनियमितता के श्रेणी में आता है व कार्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के तहत मिस्त्री को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर नियत किया जाता है। संबंधित सचिव को निलंबन अवधि मे जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।।
विस्तृत जांच की गई तो कई और सचिव नप जाएंगे---------- जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों ने 14 वां वित्त एवं मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों में जमकर बंदरबांट की गई है जहां कई कार्य तो कागजों में ही देखी जा सकती है जिला प्रशासन यदि चाहे तो जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के सभी ग्राम पंचायतों में उक्त योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की विस्तृत जांच करती है तो कई सचिव भ्रष्टाचार के किरदार में होंगे और नप जाएंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन