: विधायक के पुतला दहन के बाद राजनीति गरम.......
Admin
Sat, Jul 31, 2021रामानुजगंज---------- भाजयुमो के द्वारा स्थानीय विधायक बृहस्पत सिंह के पुतला दहन के बाद राजनीति और गरमा गई है एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमैन अभिषेक सिंह एवं युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अमृत जायसवाल ने आरोप लगाया कि भाजयुमो के द्वारा टी एस सिंह देव के समर्थन में व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्थानीय विधायक के खिलाफ नारा लगाते हुए विधायक का पुतला दहन किया गया वह निश्चित रूप से अशोभनीय है वे वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं क्षेत्र की जनता में भाजयुमो के इस कृत्य से गहरी नाराजगी है।भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम जिस तरह हमारे वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मंत्री टी एस सिंहदेव के पक्ष मे बयानबाजी कर लोकप्रिय स्थानीय विधायक बृहस्पत सिंह का पुतलादहन करवा रहे हैं उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता भली भांति समझती है जिस प्रकार से विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है यह भाजपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं जिस कारण वह विधायक को बदनाम करने की हर बार गंदी एवं नाकाम कोशिश करते रहते हैं परंतु उनकी गंदी राजनीति को क्षेत्र की जनता समझ चुकी है जिस कारण उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह एवं युवा कांग्रेस नेता अमृत जायसवाल ने कहां की टी एस सिंह देव एवं स्थानीय विधायक के बीच दूरी को बनाए रखने एवं आगामी समय में टी एस सिंह देव खेमे से सहयोग की लालसा में टी एस सिंहदेव के के समर्थन में जिस प्रकार से भाजयुमो कूदी है वह निश्चित रूप से यह दर्शाता है की वह अनावश्यक रूप से विद्वेष फैलाना चाहते हैं एवं क्षेत्र के विकास को रोकना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है परंतु भाजपा के लोगों को यह पच नहीं रहा है जिस कारण वह अनावश्यक रूप से किसी भी बात को तूल देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद पैदा करना एवं क्षेत्र के विकास को रोकना चाहते है परंतु हम सभी एकजुट रहेंगें तथा विकास कार्य अपने गति से होते रहेंगे क्षेत्र में जिस प्रकार बहुत से गांव विकास कार्यों से कोसो दूर थे वहां अब सड़क का निर्माण, पुलिया का निर्माण ,अस्पताल का निर्माण ,स्कूल का निर्माण ,सहित कई विकास कार्य हो रहा है यह सब कहीं ना कहीं भाजपा के लोगों को बेचैन कर रहा है यही कारण है कि वह किसी भी बात को तूल देकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं जो क्षेत्र की जनता समझ चुकी है। जिस प्रकार से पुतला दहन करने की गंदी राजनीति भाजयुमो के द्वारा की जा रही है एवं अनावश्यक रूप से विधायक को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश हो रही है उससे क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है।।
क्षेत्र के विकास को लेकर करें बात....... एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह एवं युवा कांग्रेस नेता अमृत जायसवाल ने भाजयुमो नेताओं को चुनौती दी है कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर बात करें जो कार्य भाजपा के 15 वर्षों में नहीं हुए वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक के प्रयासों से ढाई साल में ही पूरे हुए वहीं कई और विकास कार्य होने जा रहे हैं जो बलरामपुर रामानुजगंज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होंगे।।
शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ महत्वपूर्ण कार्य..... नेता द्वय ने कहा कि बलरामपुर जिला चिकित्सालय भाजपा के राज्य में जहां रेफर अस्पताल बन कर रह गया था आज वह बड़े बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब करीब करीब कोई कमी नहीं रह गई है यहां तक कि दिन-प्रतिदिन लगातार सुविधाएं बढ़ रही है यह सब भाजपा के लोगों की आंखों में गढ़ रहा है जिस कारण वे हर समय स्थानीय विधायक को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश करते रहते हैं।।
करोड़ों रुपए लागत से बन रहे पुल पुलिया सड़क.... अभिषेक सिंह एवं अमृत जायसवाल ने कहा कि बलरामपुर क्षेत्र एवं रामानुजगंज क्षेत्र में कई ऐसे गांव थे जो आजादी के 70 वर्षों के बाद भी पहुंचीवीहीनता के अभिशाप से मुक्त नहीं हो पाए थे परंतु अब वहां पहुंच मार्ग बन गए हैं यहां तक कि क्षेत्र में करोड़ों रुपए लागत से पुल पुलिया सड़क का निर्माण का शिलान्यास हो चुका है कई स्थानों पर कार्य भी शुरू हो चुके हैं यहां तक कि बरसात के बाद अन्य स्थानों पर भी कार्य शुरू होंगे यह सब भाजपा के लोगों में बेचैनी पैदा कर रही है।।
पुतला दहन में गिनती के लोग थे उपस्थित..... नेता द्वय ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक की लोकप्रियता अब भाजपा के लोगों के बीच भी दिख रही है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि भाजयुमो के द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था उसके बाद भी गिनती के लोग भी उपस्थित रहे यहां तक कि भाजपा का बड़ा वर्ग इस से किनारा कर लिया इससे समझा जा सकता है कि क्षेत्र में स्थानीय विधायक की लोकप्रियता किस प्रकार से है।।
गलतफहमी हुई दूर युवा मोर्चा की गंदी राजनीति को नहीं करेंगे बर्दाश्त..... नेता द्वय ने कहा कि जो भी हमारे वरिष्ठ नेताओं के बीच गलतफहमियां थी वह दूर हो गई है परंतु भाजयुमो के द्वारा अनावश्यक रूप से इसे तूल देकर क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है साथ ही साथ वैमनस्य पैदा करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है परंतु हम सब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे क्षेत्र की जनता भी इसे बर्दाश्त नहीं कर रही है।।


विज्ञापन
विज्ञापन