ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: विधायक ने मांगों का किया समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र....... टीचर्स एसोसिएशन की मांग

Admin

Sun, Jul 11, 2021

रामानुजगंज ----------- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में क्रमोन्नति पदोन्नति वेतन विसंगति एवं पुरानी पेंशन बहाली हेतु चरणबद्ध विभिन्न तरीकों से मांग की जा रही है जिसके प्रथम चरण में प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को मांग पत्र सौंपा जा रहा है इसी कड़ी में आज रामानुजगंज विधानसभा के विधायक बहस्पत सिंह को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल दत्त चौबे एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में क्रमोन्नति,पदोन्नति,वेतन विसंगति एवं पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।  विशाल दत्त चौबे ने बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में कर्मचारियों को क्रमोन्नति, पदोन्नति चार स्तरीय वेतनमान के साथ पुरानी पेंशन लागू करने की बात कही गई थी जिसे कर्मचारी हित में अविलंब लागू करने की आवश्यकता है श्री चौबे ने कहा कि हम सब विभिन्न तरीकों से सरकार तक बात पहुंचा रहे हैं हम सब की मांग जायज है सरकार को इसे माननी चाहिए। विधायक को ज्ञापन सौंपने के दौरान रूप कुमार सिंह मंटू ठाकुर, आलोक केसरी, आशीष कुमार गुप्ता, रमन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव ,उमेश कौशिक, विवेकानंद श्रीवास्तव ,जय सिंह, सूर्यवंशी सुनील ठाकुर ,सत्येंद्र रजक, विनय जायसवाल, अमलेश गुप्ता, अजीत ठाकुर नंदलाल रवि रामाधार सिंह, विभा कश्यप निर्मला जयसवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें