ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: विप्र समाज ने सम्मान समारोह आयोजित किया।।

Admin

Sun, Jul 11, 2021

रामानुजगंज -------------- नगर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी विकास दुबे के राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर आज विप्र समाज के लोगों के द्वारा स्थानीय राम मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां पगड़ी पहनाकर एवं हाथ में फरसा देकर सम्मानित किया गया। वही भगवान परशुराम की सामूहिक पूजा अर्चना की गई।  इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन में पूरी इमानदारी से करूंगा मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे विप्र समाज के युवा को समाज सेवा के लिए प्रेरित कर सकूं इसके लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा श्री दुबे ने कहा कि आप सबों के आशीर्वाद एवं प्यार से आज मुझे यह जिम्मेवारी मिली है। इस अवसर पर दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले से पहली बार विप्र समाज के युवा भाई विकास दुबे को प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी मिली है जिसके लिए हम सब की ओर से शुभकामनाएं हैं। विप समाज के वरिष्ठ रमा शंकर दुबे विपिन पांडे एमडी पांडे ने भी विकास दुबे को बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहने की बात कही। इस दौरान आनंद पाठक, धनजय पांडे मनोज तिवारी, विनय पांडे, दामोदर मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, विनायक मिश्रा, प्रभाकर द्विवेदी, भरत तिवारी रमेश मिश्रा, नरेंद्र पांडे ,वेद प्रकाश तिवारी दिलीप ओझ उपस्थित रहे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें