: व्यवहार परिवर्तन एवं संचार में हमारी भूमिका विषय पर हुई कार्यशाला।।
Admin
Tue, Jul 6, 2021व्यवहार परिवर्तन एवं संचार में हमारी भूमिका ' विषय पर हुई कार्यशाला
समाज प्रमुख, एनजीओ, सरपंच और युवा संगठन हुए उपस्थित
बैजनाथ केसरी
बलरामपुर--------- कोरोना महामारी की विभीषिका को पार करके मजबूत समाज खड़ा करने में अपनी भूमिका स्वयं तय करें।सौ वर्षों बाद की पीढ़ी के लिए इतिहास बनाए। उक्त बातें यूनिसेफ प्रमुख जॉब जकारिया ने छत्तीसगढ़ अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज कम्यूनिकेशन के तत्वाधान में नया जिला पंचायत भवन, बलरामपुर जिले में ''सामाजिक व्यवहार परिवर्तन एवं संचार में हमारी भूमिका '' विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सामाजिक व्यवहार परिवर्तन पर सामाज के प्रत्येक वर्ग को साथ मिलकर काम करना होगा, विशेषकर इसमें युवाओं की भूमिका अहम है। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए यूनिसेफ C4D विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने सामुदायिक लामबंदी की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन पर विशेष तौर पर बात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इसके लिए हमें संगठनात्मक रुप से आगे बढ़ने की जरुरत है और छत्तीसगढ़ एबीसी इसके लिए एक बेहतर मंच है।
इस दौरान व्यवहार परिवर्तन के लिए नुक्कड़ नाटक, समाज प्रमुखों व ग्रामीणों की सहभागिता पर बल दिया गया, साथ ही राज्य की विशेष पिछड़ी जन-जातियों के मध्य काम करने की जरुरत बताई गई।
इस अवसर पर चन्दन रॉय ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रतिभागियों के समक्ष रखी। वहीं छत्तीसगढ़ एबीसी का परिचय छत्तीसगढ एबीसी के मॉडरेटर मनीष कश्यप ने दिया।
बैठक में यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख जॉब जकारिया, यूनिसेफ सीफॉरडी विशेषज्ञ अभिषेक सिंह, सीफॉरडी टीम चन्दन रॉय के अलावा छत्तीसगढ़ एबीसी से मंजीत सिंह, संजय द्विवेदी, अस्स्टिेंड डॉयरेक्टर, स्किल एंड डेवलपमेंट मुख्य रूप से उपस्थित थें।
कार्यक्रम में जिले के एनजीओ प्रमुख, समाज प्रमुख, सरपंच, भारत स्काउट और गाईड के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।सौ वर्षों बाद की पीढ़ी के लिए बनाए इतिहास - यूनिसेफ प्रमुख - '' व्यवहार परिवर्तन एवं संचार में हमारी भूमिका ' विषय पर हुई कार्यशाला - समाज प्रमुख, एनजीओ, सरपंच और युवा संगठन हुए उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
