: संगठन चुनाव की कवायद हुई तेज ,बैठकों का दौर जारी..
Admin
Tue, Sep 17, 2019संदीप पाल

भैयाथान (प्रकाश दुबे)। सूरजपुर जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष व बूथ स्तर के पदाधिकारी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है इसी के तहत स्थानीय चुनाव की गाईड लाईन तय होने के साथ तैयारियों का दौर भी शुरु हो गया है। पार्टी ने इस बार संगठन में युवाओं को मौका देने की योजना पर काम करना शुरु कर दिया है। वही सूत्रों की माने तो मंडल अध्यक्ष के लिए युवाओं को मौका दिया जा सकता है ।
हालांकि अभी जिलाध्यक्ष पद को लेकर गाईड लाईन की जानकारी जिला भाजपा को अभी तक नहीं मिला है। बूथ स्तर के चुनाव के बाद मंडल के चुनाव होंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन भी नियुक्त हो चुके है। भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी स्पष्ट की है। हर मंडल में सहमति के आधार पर चुनाव संपन्न कराने को लेकर भाजपा ने कवायद शुरु कर दी है। यानी आम सहमति बनाने के लिए बैठकें लेनी भी आरंभ हो चुकी है और बड़े नेता इसमें सहमति बनाने का काम भी शुरू करने में लग गए हैं ।
पहले बूथ के फिर मंडल के होंगे चुनाव
जानकारी के अनुसार जिले में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरु हो गई है। सबसे पहले बूथ स्तर के चुनाव होंगे।जिसमे जिले में करीब पोलिंग बूथ केंद्र 714 है। इसमें पार्टी के सदस्य व सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। बूथ के चूनाव 25 सितंबर तक पूरे करते हुए दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक बूथ लेवल के चुनाव संपन्न होंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर से मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी जिसमे 25 अक्टूबर तक सम्पन कराया जायेगा वही
जिले में 14 मंडल है। बूथ व मंडल स्तर के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। संगठन चुनाव की गाईड लाईन् के साथ ही मंडल के दावेदार भी अपने स्तर से नाम को आगे बढ़ाने और विधानसभा से लेकर जिले की राजनीति में दखल रखने वाले नेताओं तक लांबिग करने में जुट गए है। तो वही जिले में भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।
जिलाध्यक्ष को लेकर नहीं है स्पष्ट
अभी जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जिला भाजपा को जिलाध्यक्ष को लेकर किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं मिली है। बूथ व मंडल तक के चुनाव पूरे होने के बाद फिर जिलाध्यक्ष पर बात होगी। ऐसे में जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी ने क्या तय किया। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूरजपुर जिला गठन होने के बाद प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में अजय गोयल थे वही जिसके बाद जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू को बनाया गया है जो वर्तमान में अभी जिलाध्यक्ष है।
अब चुनाव की सुगबुगाहट के साथ नए दावेदार तैयार हो रहे है।
बूथ स्तर के चुनाव हाल में ही होने हैं और इसके बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव होना तय है । वही अंत मे जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है जिसके लिए दावेदारी के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं जिसमे बनारसी जायसवाल, बाबूलाल अग्रवाल,शशिकांत गर्ग,मुरलीमनोहर सोनी,अमलेश सिंह,विजय प्रताप सिंह,अनूप सिन्हा,विजय तिवारी सहित अन्य दावेदारों की सक्रियता बढ़ी हुई है। वही मंडल अध्यक्ष को लेकर भैयाथान मंडल में कई नाम सामने आ रहे है जिसमे मार्तंड साहू,राजीव प्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता,लालचंद्र शर्मा ,हेम सिंह शामिल हैं वही युवा मंडल अध्यक्ष को लेकर राकेश पाठक की दावेदारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन