ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: आकाशीय बिजली की चपेट आने से दो मासुम की हुई मौत....तो वही सर्प दंश से एक ग्रामीण मौत....

Admin

Mon, May 31, 2021

सूरजपुर. मानसुन से पहले रुक रुक कर हो रही बारिश से ग्रामीण अंचल में सर्पदंश की घटनाएं सामने आने लगी है. हर वर्ष सर्पदंश से दर्जनों लोगों को जान गवानी पड़ती है. इसके पीछे जहाँ सर्पदंश के फौरन बाद अस्पताल न जाकर गुनिया बैगा से झाड़ फूंक के चक्कर मे पड़ना भी एक कारण है तो दूसरी ओर जिले के कई ऐसे ग्रामीण इलाके है जहाँ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नही है. बताया जाता है कि पानी गिरने के बाद बिलो में रहने वाले सर्प व अन्य जहरीले कीड़े बाहर आ जाते है. ऐसी एक घटना बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ से सामने आई है.जिसमे 50 वर्ष के जनक लाल साहु को बीती रात आंगन में सोते समय विषैले सर्प ने डस लिया और पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाए परिजन गांव में ही जड़ी बूटी ओर झाड़ फूंक कराते रहे हालत बिगड़ने पर उसे मध्यप्रदेश के बैढन अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई.
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मासुम की हुई मौत
दूसरी घटना ग्राम पंचायत कुबेरपुर के पंडोपारा की है आज हुये तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में दो मासुम चपेट में आने से दोनो की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुबेरपुर के पंडोपारा के रहने वाले रामनरेश पंडो की पुत्री अनार मती 8 वर्ष के साथ ही उसका पौत्र राहुल 7 वर्ष दोनो एक ही आंगन में खेल रहे थे इसी दौरान आज दुसरे पहर तेज बारिश होने पर आकाशीय बिजली दोनो पर कहर बनकर टुटी जिससे दोनो मासुम की मौके पर ही मौत हो गई. तो वही अवंतिकापुर के गोपाल प्रसाद यादव के एक बैल की भी गाज मारने से मौत हो गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें