ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: सांसद पुत्र की दादागिरी पत्रकार और उनके माता-पिता के साथ की मारपीट

Admin

Tue, Jun 26, 2018
छ० ग० शासन में लगातार पत्रकार के ऊपर लगातार हो रहे हमलों से सरकार को कोई मतलब नहीं है  क्योकि अब सत्ता पक्ष के लोग उतर आये हे गुंडागर्दी में...
 
राजेश सोनी
सरगुजा – लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमगला के ग्रामीण पत्रकार संजय गुप्ता के साथ सरगुजा सांसद पुत्र  द्वारा जमकर गुंडागर्दी किया गया, ग्रामीण पत्रकार संजय गुप्ता सहित उनके मातापिता के साथ खुले आम मारपीट की गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 3:00 बजे के करीब सांसद पुत्र देवेन्द्र प्रताप के साथ 2 अन्य साथी ग्राम जमगला के  पत्रकार संजय गुप्ता को मारने उसके घर पहुंचे, पत्रकार को अंदाजा हो गया था की कुछ बुरा होने वाला है
उसके माता-पिता अपने पुत्र को भगाने का प्रयास किया परन्तु हमलावर उन पर ही हमला कर लहूलुहान कर दिया !
पत्रकार पुत्र को भगाता देख सांसद पुत्र  के साथी पत्रकार के माता-पिता पर ही हमला कर बैठे जिस पर पत्रकार के माता के सर पर चोट आई है खून निकला है और इलाज के दौरान 3 टाका लगाया गया है। साथ ही दाहिने हाथ के अंगूठा में भी चोट आई है। यह तब हुआ जब बेटे के बीच बचाव में माता-पिता भी शामिल हो गए । पत्रकार ने बताया कि वे उसे नल जल योजना का समाचार छापने की सजा दे गए।
पहले पिता और अब पुत्र की बारी सुर्खियां बटोरने की…
 विवादों में रहने वाले सरगुजा सांसद कमलभान सिंह की करतूत रुकने के बजाये लगातार सामने आते ही जा रहे है,कभी फोन पर अपने ही कार्यकर्ता को जान से मरने धमकी तो वही उनके नक्से कदम पर चलते हुए उनके बेटे के गुंडागर्दी!अगर इसी तरह सांसद और उनके पुत्र का रवैया रहा तो आने वाला समय में सत्ता पक्ष को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें