ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: स्वच्छ भारत अभियान का पोल खोलता बिहारपुर

Admin

Sun, May 27, 2018

पप्पू जायसवाल

नाली का कचरा एवं पानी और सभी दुकान का कचरा बीच रोड में फेंका जाता है

*सावधान जरा संभल के चलना आप बिहारपुर में हैं* यह नजारा जो आप देख रहे हैं यह नजारा है छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बिहारपुर के सामने का दृश्य है एक तरफ पूरे भारत में सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है और दूसरी तरफ कुछ लोग स्वच्छ भारत का मजाक बना कर रखे हैं हालांकि इसमें प्रशासन भी बराबर का जिम्मेदार है क्योंकि बिहार पूरब घनी आबादी ग्रामपंचायत बन चुका है अतः यहां भी दूषित पानी निकास हेतु नाली की आवश्यकता है जो कि अब तक नहीं बना है बिहार पूर्व मुख्य मार्ग में कई स्थान पर लोग अपने घरों से दूषित पानी मुख्य मार्ग पर छोड़ रहे हैं जिस कारण रोड पर गड्ढा बन रहा है तथा दूषित पानी एकत्रित होने के कारण मच्छर के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां पनप रही हैं ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्ती से काम करने की आवश्यकता है

यह जो बिहारपुर बैंक के सामने गड्ढा बना हुआ है बहुत दिनों से है इस सड़क से कितने नेता मंत्री विधायक व जिले के आला अधिकारी लगभग हर दम गुजरते हैं लेकिन आज तक किसी का ध्यान नहीं गया ना ही इसे ठीक करा ना किसी के द्वारा उचित समझा गया यह बहुत बड़ी विडंबना है कि जहां एक तरफ पूरे जोर शोर से स्वच्छ भारत का कार्यक्रम चल रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहारपुर इस कार्यक्रम से कोसों दूर है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें