ब्रेकिंग

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सूचना

: सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं से कोसो दूर है यह ग्राम पंचायत...

Admin

Wed, Sep 18, 2019

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर।सूरजपुर जिले के चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अवंतिकापुर में लगभग 15 वर्ष पुराना सड़क का निर्माण मिटटी मुरूम के रूप में पंचायत के द्वारा करवाया गया था लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण नही होने से आज की स्थिति में पैदल चलना मुश्किल हो गया है जिससे यहां के ग्रामीणों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपारा के ग्रामीणों ने शासन की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हूए कहा है कि पंचायती राज्य अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मुलभुत सुविधा उपलब्ध होती है जो उनको मूलभूत सुविधा मिलने चाहिए वह आज जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा है । इस ग्राम पंचायत अवंतिकापुर में लगातार तीन पंचवर्षीय से एक ही परिवार के राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले वर्तमान सरपंच मोतीलाल पंडो के पास ग्राम सभा के बैठक में बोलने के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है।
ऐसे खस्ताहाल सड़कों का कोई निर्माण नहीं कराया जा रहा है ।न हीं इनके द्वारा ध्यान दिया जा रहा है इस सड़क का जल्द सीसी सड़क निर्माण करवाने एवं नाली निर्माण करवाने की मांग को लेकर शासन से गुहार लगाई है की है कई बार ग्राम पंचायत के ग्रामसभा बैठक मैं अपनी समस्या को लेकर सरपंच सचिव की बीच में रखा लेकिन सोनी पारा के ग्रामीणों के बातों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। जिसे बरसात के मौसम में सोनी पारा के बस्ती में मोटरसाइकिल एवं साइकल जैसे वाहनों को आने जाने की बात तो दूर चार पहिया वाहन बरसात के मौसम में लोग तरस रहे हैं ।

सोनीपारा के ग्रामीणों के यहां शादी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रम के समय उनके यहां आ जा रहे मेहमानों को ऐसा लगता है कि हर तरफ में सड़क पुलिया का निर्माण होता है लेकिन आपके मोहल्ला में इस पारा में इस रोड को क्यों नहीं बनवा रहे हैं यह कमी किसकी है यह समझ से परे है ।चार पहिया वाहन न जाने से 2 किलोमीटर दूर मेन रोड में ही अपनी चार वाहन खड़ा करके जाना पड़ता है जहां लगभग 200 से अधिक जनसंख्या की आबादी है जिसे अपने आप में अपमानित होना पड़ता है सोनी पारा के ग्रामीणों का कहना है जल्द सीसी सड़क निर्माण के साथ साथ नाली निर्माण को लेकर जल्द निर्माण करवाने की मांग की है मांग पूरी नई होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें