ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: 14वें वित्त की राशि में गड़बड़ी करने वाले रामनगर सरपंच-सचिव विरूद्ध एफआईआर के निर्देश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े से मुलाकात कर ग्रामीणों ने की थी कारवाई की मांग....

Admin

Tue, Mar 3, 2020

शशि तिवारी


रामानुुुजनगर ।जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत रामनगर के ग्रामीणों ने गत दिवस जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े से मुलाकात कर सरपंच सचिव द्वारा 14 लाख रुपये से अधिक की राशि के गड़बड़झाले की शिकायत की थी जिस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सीईओ जिला पंचायत को तत्काल टीम गठित कर कारवाई हेतु कहा था। जिस पर जिला पंचायत द्वारा गठित टीम के सदस्य पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक उपेन्द्र तिवारी व तकनीक सहायक विकास राव ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि सरपंच व सचिव ने मिलीभगत कर 13 लाख से अधिक की राशि बगैर निर्माण कार्य किए आहरित कर लिया है, जिसमें 10 लाख की राशि तो सरपंच ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया है। जांच दल के विस्तृत प्रतिवेदन के बाद सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन ने एसडीएम सूरजपुर को सरपंच व तत्कालीन सचिव तुलाराम यादव के विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम की धारा 39,40,92 के तहत प्रकरण पर कारवाई के निर्देश दिए तथा सीईओ जनपद पंचायत सूरजपुर को शासकीय राशि के गबन मामले मे सरपंच सचिव के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
ऊंची राजनीतिक रसूख वाला है सरपंच
रामनगर का सरपंच जवाहर सिंह केन्द्रीय राज्यमंत्री व सरगुजा सांसद का करीबी बताया जा रहा है, जिसके कारण वह पंचायत मे दबंगई के साथ काम करता रहा है, उसकी बड़ी राजनीतिक रसूख के कारण लोग उसके खिलाफ शिकायत से घबराते रहे हैं। यही कारण है कि वर्ष 2012-13 के कार्यों की राशि बगैर काम किए ही निकाल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें