ब्रेकिंग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

प्रतापपुर में 250 बोरी धान जब्त, प्रशासन की औचक दबिश से उड़ी चालबाजी

चांदनी बिहारपुर में सोलर ऑपरेटरों की जेब खाली, बिजली व्यवस्था पर अंधेरे का साया

कोटपा एक्ट के तहत 50 चालान, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ सलाखों के पीछे पहुंचे

सूचना

: M.P छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिया के अभाव में कई ग्रामीणों को बारिश के समय पर घण्टो तक करना पड़ता है इंतजार..

Admin

Tue, Sep 3, 2019

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर।सूरजपुर जिले की दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम कोलुआ से लगा खिरो नदी मे पुल ना होने से बारिश के दिनों में कई घंटो तक इंतजार करना पड़ता है...ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा से लगा खिरो नदी मे पुल न होने के अभाव में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश आने जाने वालों को नदी में बाढ़ होने से कई घंटों तक बारिश के दिनों में इंतजार करना पड़ता है मकरा द्वारी जगह पर स्थित शिव मंदिर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले को जोड़ने वाला छत्तीसगढ़ से यह नदी है जो कि लगभग 24 गांव का आना जाना इस नदी पार कर के जाना पड़ता है जो कि बरसात के दिनों में काफी दिक्कत का सामना कर नदी पार करते हैं

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के शासन एवं जिला प्रशासन इस ओर नहीं दे रहे हैं ध्यान

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर लगा खिरो नदी कई दिनों से उफान पर है कोई मध्य प्रदेश जाता है तो कई घंटों इंतजार करना पड़ता है मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आते हैं तो वह भी कई घंटा इंतजार करते हैं जाने के लिए जहां यह नदी छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के दोनों स्थित बॉर्डर पर है जो कि इन दोनों प्रशासन द्वारा बनवाया जा सकता है वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से लगा चांदनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई दिनों तक आवागमन बंद रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें