ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

: फर्जी कंपनी तैयार कर करोड़ों की ठगी...एक आरोपी गिरफ्तार 2 फरार...

Admin

Sun, Dec 4, 2022

दुर्ग. मोहन नगर थाना की पुलिस ने 1.74 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी राजीव रंजन उपाध्याय को पटना से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी प्रवीण प्रकाश और बलराम अभी भी फरार हैं जिनकी खोजबीन जारी है। पुलिस से मिली के अनुसार जानकारी आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक सत्यदेव राय के साथ करोड़ों की ठगी हुई थी। कंपनी के सुपरवाइजर आर्य नगर दुर्ग निवासी आकाश दायगुड़े ने मोहन नगर थाने में 1 नवंबर 2022 को ठगी का मामला दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी कंपनी से बेगुनी फतवा जिला पटना बिहार के बलराम कुमार, मकान नंबर 15 कींदवईपुरी गुच्छा निवासी राजीव रंजन उपाध्याय और 21 ए बेगमपुर मालवी नगर नई दिल्ली निवासी प्रवीण प्रकाश ने मिलकर 1.70 करोड़ रुपए की ठगी की है। तीनों आरोपियों ने मिलकर निर्माण्यम आरआरपी सल्यूसन नाम से एक फर्जी कंपनी तैयार की थी। इसके बाद उन्होंने उमदा टिला छावनी एवं आर्य नगर दुर्ग स्थित आर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आकर 18 अक्टूबर 2022 को उनसे संपर्क किया। राजीव रंजन उपाध्याय और प्रवीण प्रकाश ने हमारी कंपनी के साथ मिलकर व्यापार करने की बात कही। इसके बाद उनका ऑफर अच्छा लगने पर दोंनों कंपनियों के बीच एक करार हुआ और फिर स्क्रैब का लेन देन शुरू हआ। कुछ दिन व्यापार के बाद उन्होंने कंपनी के साथ करोड़ों की ठगी की. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें