ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

: बार का मैनेजर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार...भूगोल का मालिक को अभयदान..

Admin

Wed, Jun 29, 2022

बिलासपुर-: बिलासपुर शहर ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थो से अछूता नही रह गया है इस बात से दिव्यभारत न्यूज के संपादक गोविन्द शर्मा ने आबकारी ओर पुलिस को पहले भी अगाह किया था कि शहर के बारो में कुछ तो गलत चल रहा है इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को भी देखा गया है जिसकी रोकथाम होनी चाहिए जो आज सच साबित हो गई कि बार का मैनेजर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुआ. भूगोल बार का मैनेजर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया उसने पुलिस को भी बताया कि भूगोल बार का संचालन करने वाला मालिक के कहने पर वो ये सब कर रहा है लेकिन उसके बाद भी पुलिस किस दबाव में ये समझ के परे है कि मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के बाद भी भूगोल का मालिक गोल माल है वह खुले आम घूम रहा है. ब्राउन शुगर के इस रैकेट में कौन कौन शामिल है. बिलासपुर एनएसयूआई ने बार संचालन करने वाले मालिक अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग की है नही होने पर आंदोलन की बात कही है आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर कहा कि मैग्नेटो मॉल में स्थित भूगोल क्लब का मैनेजर ड्रग्स के साथ पकड़ाया गया है व उसने पुलिस के समक्ष भूगोल संचालक के खिलाफ बयान भी दिया है कि ड्रग्स संचालक के द्वारा ही मिलता था परन्तु पुलिस इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है. शहर के मध्य में स्थित मॉल में ड्रग्स डीलिंग युवा व छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ है, जिसका एन.एस.यू.आई. कड़ी निंदा करती है.सोहेल खलिक प्रदेश सचिव ने बताया की ड्रग्स पकड़ाने के बावजूद संचालक पार्टी आयोजित कर रहे हैं पुलिस मैनेजर के बयान देने के बाद भी मुख्य आरोपी के उपर पर्दा डाला जा रहा है. अगर भूगोल कैफे संचालक के खिलाफ़ तीन दिन के भीतर उचित कार्यवाही कर कैफे का लाईसेंस रद्द न किया तो एन.एस.यू.आई. युवाओं के साथ उग्र आंदोलन करेगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें