ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

: "विधायक की शह में चलता है रेत घाट"मेरे लोग ही काम करेंगे..? खनिज की कार्यवाही 12गाडियां जब्त...

Admin

Sat, Nov 26, 2022

गोविन्द शर्मा

बिलासपुर. जिले की खनिज विभाग ने इसी माह में तीसरी बड़ी कार्यवाही की जिसमे 12गाड़िया जब्ती की गई हैं.अरपा किनारे बसे गांव लोफन्दी, निरतू, सेंदरी ये तीनो गांव से ही रेत का खेल चल रहा था जिसमे सरपंच से लेकर विधायक तक के नाम आ रहे हैं जिसमे एक विधायक तो खुलेआम अधिकारियों पर दबाव भी बनाता है कि मेरा लड़के काम करेंगे बेचारे अधिकारी भी करे तो क्या करे एक तरफ खाई तो दूसरी तरफ कुंआ मतलब की अवैध कार्य पर कार्यवाही करे तो विधायक , सरपंच,नाराज लेकिन दूसरी तरफ न करे तो कलेक्टर साहब ,जनता नाराज करे तो क्या करे लेकिन खनिज विभाग द्वारा ताबड़ तोड़ कार्यवाही बता रही हैं कि कलेक्टर साहब का सख्त आदेश हैं विधायक हो या सरपंच कोई अवैध कार्य नही करेगा कार्यवाही सब पर होगी इसलिए खनिज इस समय कार्यवाही के पूरे मूड में हैं लगातार कार्यवाही की भी जा रही है। 

बिलासपुर में रेत घाट में एक तरफ मुख्यमंत्री कहते है कड़ी कार्यवाही करो दूसरी तरफ विधायक कहते हैं घाट मेरे आदमी चलायेंगे? लेकिन खनिज विभाग पूरे दबाव में होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है लगातार कार्यवाही बता रही की कलेक्टर साहब का आदेश हैं कार्यवाही आगे भी होती रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें