ब्रेकिंग

नन्हीं आन्या ने 'खुली आंखों के न्याय' से जगाई नई उम्मीद, बनीं प्रतियोगिता की सिरमौर

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

सूचना

: 8 साल पूरे करने वाले षिक्षाकर्मियों का 6 महीने के अंदर हो जाएगा संविलियन

Admin

Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल रायपुर- सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नया रायपुर से एक आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2019 को 8 वर्ष या उससे अधिक पूर्ण होंगी। उनकी सेवाओं का दिनांक 1 जुलाई 2019 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश जारी किया जाएगा।इसके पश्चात 8 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर संबंधित वर्ष के 1 जनवरी और 1 जुलाई को संविलियन का आदेश सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। पत्र में आगे कहा गया है कि संविलियन की सेवा शर्तें विभाग द्वारा जारी किए गए सम संख्या का आदेश क्रमांक एफ 12.03.2018, 20-दो दिनांक 30.06.2018 में उल्लेख अनुसार होंगी। यह आदेश गौरव द्विवेदी सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सोमवार को जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 8 वर्ष से कम वाले शिक्षाकर्मियों की चिंताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसे गम्भीरता से लेते हुए एक स्पष्ट आदेश जारी किया गया है जिसमें उल्लेखित है कि जैसे जैसे षिक्षाकर्मियों के 8 वर्ष पूरे होते जाएगें उनके हर 1 जनवरी और 1 जुलाई को संविलियन आदेश जारी होते जाएगें। इस आदेश से 8 वर्ष से कम वालो की यह चिंता समाप्त हुई जिससे वह भयभीत थे कि इसके बाद उनका संविलियन आदेश होगा या नही क्योंकि पूर्व में निकले आदेश में केवल 8 वर्ष हो चुके शिक्षाकर्मियों के संविलियन का जिक्र था। मोर्चा पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है धीरे धीरे समस्त आदेश और निर्देश प्रसारित किए जाएंगे, जिससे समस्त शंकाओं का समाधान हो जाएगा अतः समस्त शिक्षाकर्मी साथी धैर्य बनाएं रखें। मोर्चा पूरे मामले में नजर बनाए रखा हुआ है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें