ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: ABPSS सरगुजा जिलाध्यक्ष को धमकी देना वाला कांग्रेस नेता के ऊपर FIR दर्ज...अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने कांग्रेस नेता को जल्द गिरफ्तारी की मांग की- गोविन्द  शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

रायपुर/बिलासपुर:- सरगुजा के पत्रकार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष सुशील बखला पर कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी पर पत्रकारो की एकता को देखते हुये पुलिस ने कार्यवाही कर ही दी. लेकिन मामला अभी यही शांत होने वाला नही है  प्रदेश के पत्रकारों की मांग है कि  जल्द से जल्द पत्रकार को धमकी देना वाला कांग्रेस नेता सलाखों के पीछे जाना चाहिए नही तो पत्रकार फिर एक बार फिर अम्बिकापुर  मे एकत्रित होंगे । सरगुजा के पत्रकार को जातिसूचक गाली देने, जूठन चाटने वाले पत्रकार के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में मंत्री अमरजीत भगत का बहुत ही करीबी कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी के खिलाफ 294, 506, 341 सहित अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरा मामला 16 दिसम्बर का है जब ग्राम चिरगा में ग्रामीणों के द्वारा एल्यूमिना रिफाईनरी प्रा० लिमिटेड के विरोध में की जा रही प्रदर्शन का मीडिया कवरेज पत्रकार सुशील कुमार बखला खबर बना रहे थे तभी शाम को उसके पास इस 7000514323 से फोन कर गाली गलौज कर जान से धमकी दिया गया यह कोई और नहीं मोहम्मद इरफान सिद्दीकी था. उसके उपरांत वहा लौटते समय दरिमा मोड के पास ईरफान सिद्दीकी रोक कर पुनः जान से मारने की धमकी देते हुये जातिगत गली गलौज की थी. जिसकी अजाक थाने में शिकायत कर बताया कि इरफान सिद्दीकी जो काफी प्रभावशाली व्यक्ति है मंत्री अमर जीत भगत का करीबी कांग्रेस का नेता है के द्वारा मुझे जान से मरवा दिया जायेगा या मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित किया जा सकता है। फिलहाल पुरे मामले की शिकायत पर अजाक थाने में कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान सिद्दीकी के खिलाफ 294, 506, 341 सहित अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।

          बहरहाल पत्रकार के साथ गली गलौज जान से मारने की घटना पर पत्रकारो में आक्रोश है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं पर प्रदेश सहित अन्य जिलो के पत्रकार अंबिकापुर पहुचकर एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें