ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

: SECL में नौकरी लगाने‎ ठग लिये 4 लाख 80 हजार...2 गिरफ्तार तीसरा आरोपी SECL कर्मी फरार...‎

Admin

Thu, Jul 21, 2022

जांजगीर. जांजगीर-चांपा जिले के हसौद पुलिस ने एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार रूपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों के द्वारा अपने ही रिश्तेदार से जालसाजी की गई है मामले का एक आरोपी जो कि एसईसील कर्मी है अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई 2021‎ को बिर्रा थाना क्षेत्र के रामसाय‎ कश्यप अपने दोस्त तिपेश्वर‎ कश्यप और राम अवतार कश्यप‎ के साथ मिलकर कैथा में अपने‎ रिश्तेदार साहेबलाल कश्यप के घर‎ पहुंचे थे. यहां उसने अपने दोस्त‎ रामअवतार की झारखंड के केदला एसईसीएल में‎ ऊंची पहुंच होने और वहां ड्राइवर‎ की नौकरी लगाने का झांसा दिया. साहेबलाल भी उसके झांसे में आ‎ गया और उसे अपने बेटे की‎ एसईसीएल में नौकरी लगाने की‎ बात कही, तीनों ने मिलकर उससे‎ नौकरी लगाने के एवज में 5 लाख‎ रुपए की डिमांड की, बेटे की‎ नौकरी मिलने के लालच‎ में आ कर साहेबलाल ने उन्हें 4‎ लाख 80 हजार रुपए दे दिए,‎ लेकिन कई माह बाद भी बेटे की‎ नौकरी नहीं लगी, जिसके कारण‎ वह रामसाय और उसके दोस्तों से‎ रुपए लौैटाने की मांग कहता रहा लेकिन हर बार आरोपी टालमटोल‎ करते रहे. जिसके बाद आखिरकार साहेबलाल ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने तीनों‎ आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी‎ रामसाय कश्यप और‎ तिपेश्वर कश्यप को‎ गिरफ्तार किया है तो वही एक अन्य आरोपी SECL का कर्मचारी‎ रामअवतार कश्यप फरार‎ है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें