: चुनावी चकलस….लोकतंत्र का सबसे बडा त्योहार….जिले में 17 नवम्बर मतदान, 03 दिसम्बर मतगणना….
Admin
Mon, Oct 9, 2023
राजेश सोनी
सूरजपुर. भारत निर्वाचन आयोग की छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए आम निर्वाचन की घोषणा के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता कर उपस्थित जनों को आदर्श आचार सहिता की जानकारी देकर निर्वाचन की गतिविधियों की बताया गया। उन्होने बताया कि सूरजपुर जिले में 01 पूर्ण एवं 03 विधानसभा आंषिक है इस प्रकार सूरजपुर जिले में 04 विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव (300 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले एवं 06 मतदान केंद्र सरगुजा जिले के) एवं 06 प्रतापपुर (152 मतदान केंद्र सूरजपुर जिले के एवं 144 मतदान केंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज के) तथा विधानसभा क्षेत्र 10 अम्बिकापुर के 01 मतदान केंद्र (03 गेतरा) सूरजपुर में शामिल है। जिले में कुल 728 मतदान केंद्र है। ( शहरी 53 ग्रामीण 675) निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 प्रतापपुर विधानसभा के सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर एवं 05 भटगांव सामान्य सीट है। इसके साथ ही निर्वाचन के गतिविधियों के तहत निर्वाचन गतिविधियां में निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर 2023, नाम निर्देषन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तथा नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा का तिथि 31 अक्टूबर 2023, नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 नवम्बर 2023, मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023, मतगणना की तिथि 03 दिसम्बर 2023 तथा निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 05 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है।
क्या फरार आरोपी की गिरफतारी होगी….
आर्दश आचार सहितां की जानकारी देते बताया कि जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू कर दी है। शस्त्र धारियों को अपना अस्त्र-शस्त्र संबंधित थाने में जमा करने कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दूक, रायफल, भाला, बरछा, लॉठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाओं, रैली, जूलूस एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा। कोई भी राजनीतिक या अभ्यर्थी शस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा। बिना अनुमति के न तो कोई जुलूस सभा धरना पर रोक रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा। जिले में फरार आरोपियों के मतदान करने के सवाल पर कलेक्टर ने बताया फरार आरोपी भी मतदान कर सकतें है अंदाजा लगाया जा सकता है जिले के कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक का फरार आरोपियों पर आर्शीवाद है उन्ही संरक्षण में फरार आरापी खुलेआम घुमते देखे जा रहे है जिसे देखकर पुलिस कर्मियों का खुन तो खौलता है लेकिन क्या करे जब अपने मुखिया धृतराष्टृ बने बैठे हो। फिलहाल पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लेग मार्च निकाला जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला भी नजर आयें। भारी संख्या में फ्लेग मार्च कर पुलिस असामाजिक तत्वों में भय का माहौल दिखाने की कोशिश में थी, जैसा की होते आ रहा है बहरहाल फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, एसडीएम रवि सिंह, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, तहसीलदार डॉ. वर्षा बंसल डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप सहित भारी संख्या में पुलिस बल रही।

लोकतंत्र का सबसे बडा त्योहार….
हिन्दु धर्म के अनुसार नवरात्र के साथ दिपावली जिसेे सबसे बडा त्योहार माना जाता है लेकिन लोकतंत्र के सबसे बडे त्योहार आम चुनाव (मतदान) की घोषणा होते ही आम लोगो चेहरे पर रौनक आसानी से देखी जा रही है। आम लोग लोकतंत्र के त्योहार का इंतजार करते और इसकी लागु होते ही आमजन मतदाताओं खुशी व्याप्त है। इसकी कई अलग अलग वजह है। लोग कोरोना जैसी विपदा नही भुले है। किस नेता ने उनका कितना साथ दिया, फिलहाल मतदाता पुरा हिसाब किताब रखे हुये है और पुरे उत्साह के साथ इस त्योहार में भागीदारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को आतुर है। तो कई ऐसे भी क्षेत्र है जहा पर आवश्यक मूलभुत सुविधा को व जनप्रतिनिधियों की उदासिनता को लेकर मतदान का बहिष्कार करने मन बनाये हुये हैं।
गाडियो के पद नेम प्लेट हटे…
चुनाव की घोषणा के बाद हरकर में आये प्रशासन ने नेताओ सहित जनप्रतिनिधियों के कार में लगे नेम प्लेट हटाने में लगे है शहरी एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाईए सार्वजनिक जगहो व शासकीय भवनों में लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, एलईडी हटाने की कार्रवाई जारी है।
आगे के अंक में कलेक्टर पुलिस की यारी दोस्ती और फरार आरोपी...
विज्ञापन
विज्ञापन