: लगता ही नहीं कि ये सड़क है अगर है तो नेता दिखायें चलकर
Admin
Mon, Jul 30, 2018
शमरोज खान
कोरिया/बैकुण्ठपुर- यदि आप को कीचड़ से लथपथ मरुस्थल के दर्शन करना है तो आप कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 केनापारा के हरिजन मोहल्ला आ सकते हैं। वार्ड इस मोहल्ले की सड़क से चलना एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने से भी ज्यादा दूभर है। इस सड़क में चलने पर जहां पैर पूरी तरह मिट्टी में धंस जाते हैं। वही अगले कदम के जमीन में पड़ने की कोई गारंटी भी नहीं रह सकती और आगे बढ़ने की कोशिश में कब आप जमींदोज हो जाएं और आपके कपड़े मैले हो जाए। इसकी इस वार्ड के ही सूरज सोनवानी, तुलेश्वर सोनवानी, ललन सोनवानी, कन्हैया, श्रीराम, बबुआ, गंभीरा, गया राम समेत अन्य अन्य ग्रामीणों ने कहा है यदि वार्ड का पार्षद पवन राजवाड़े इस सड़क से पैदल चलकर गुजर जाएं तो हम जिंदगी भर उनकी गुलामी करेंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद को कई बार इस सड़क के संबंध में संज्ञान दिलाया गया है। लेकिन लापरवाही की हद है कि वार्ड पार्षद ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि विजेंद्र जायसवाल यहां की सड़क के लिए अपनी जमीन देने को भी तैयार हैं। लेकिन पार्षद द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है, उन्हांने बताया कि बारिश में यह मार्ग पूरी तरह लगभग बंद सा हो जाता है और लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। खासकर बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक जायसवाल से आग्रह किया हैं कि शीघ्र से शीघ्र ही इस मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को इस मुसीबत से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन