ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला..विधान सभा में भी गुजेगा-बीजेपी

Admin

Mon, Jul 1, 2019

ओपी तिवारी

सूरजपुर-सूरजपुर के चंदौरा थाने में युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला अब राजनैतिक रंग ले चुका है,इस पुरे मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं|रविवार को भाजपा के द्वारा गठित दो विधायकों की टीम मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी और अकलतरा विधायक सौरव सिंह मृतक के घर और ससुराल पहुंच मृतक के परिजनों से मिल कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली,जिसके बाद उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए|उनके अनुसार पूरे मामले में पुलिस और राज्य शासन की भूमिका बहुत संदिग्ध है,अभी तक मृतक कृष्णा के घर ना तो पुलिस का कोई व्यक्ति पहुंचा है और ना ही सरकार का|वे इस पुरे मामले की रिपोर्ट अपनी पार्टी को देंगे और मामले को विधान सभा में भी उठाएंगे|इस मामले को लेकर दो दिन पूर्व स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह के बयान पर भी पलटवार करते हुए भाजपा के विधायकों ने आरोप लगाया की कांग्रेस को सरकार चलाना नहीं आता है यही वजह है की उनके अधिकारी उनकी बात नहीं मानते हैं साथ ही उन्होंने गृहमंत्री पर भी आरोप लगाया की वे अपने घर ली लड़ाई में इतना व्यस्त हैं की वे इतने महीने बाद एक बार भी सरगुजा के दौरे पर नहीं आये हैं|हम आप को बता दें की दो दिन पूर्व शिक्षा मंत्री ने इस पुरे मामले को लेकर भाजपा निशाना साधते हुए कहा था की ये भाजपा की फैलाई हुई गन्दगी है जिसे कांग्रेस साफ़ कर रही है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें