ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

: अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम...

Admin

Wed, May 28, 2025

सूरजपुर.  अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जनपद प्रतापपुर की ग्राम पंचायत शिवपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओ के माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष प्रतापपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति रही। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर खुले विचार व्यक्त किए और समाज में फैली, माहवारी से जुड़ी रूढ़िवादिता, को तोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की उचित प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में किसी भी प्रकार की शर्म या भ्रांति नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि गांव की महिलाओं और युवतियों को सही जानकारी दी जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं कर सकें। इस अवसर पर सेनेटरी नैपकिन के उपयोग, उनके उचित निपटान और स्वच्छता बनाए रखने से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें